Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिअद नेता मजीठिया ने सुखबीर बादल पर हमले में आप सरकार की भूमिका का आरोप लगाया, जांच की मांग की

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Arshdeep Singh Kler
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2024

Last updated on: Dec 07, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता  सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने का समय मांगेगा एवं श्री दरबार साहिब परिसर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित वीडियोग्राफी के सबूत प्रस्तुत करेगा ताकि यह साबित हो सके कि आम आदमी पार्टी ने सरदार सुखबीर सिंह बादल पर कातिलाना हमले में मदद की थी।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पार्टी अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एस.पी हरपाल सिंह रंधावा के साथ-साथ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग करेगी, जिन्होने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता नारायण सिंह चैड़ा की सरदार सुखबीर बादल के पास पहुंचने और नजदीक से गोली मारकर उनकी हत्या का प्रयास करने में मदद की थी।

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि पार्टी यह भी स्पष्ट करेगी कि आप सरकार खतरनाक किस तरह से इस पर लीपापोती करने की कवायद में लिप्त है, जिसका राज्य की शांति और साम्प्रदायिक सदभाव पर गहरा असर हो सकता है। उन्होने कहा,‘‘ हमें पूरा विश्वास है कि राज्य में माहौल खराब करने की इन कोशिशों के पीछे सीधे तौर पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का हाथ है और मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने बास की योजना को अंजाम दे रहे हैं।

सरदार मजीठिया ने श्री दरबार साहिब परिसर में विस्तृत सीसीटीवी फुटेज जारी की, जिसमें एस.पी हरपाल रंधावा स्पष्ट रूप से दोषी दिखाई दे रहा है,क्योंकि उन्हे परिसर में न केवल नारायण चैड़ा से हाथ मिलाते हुए देखा गया, बल्कि हाथ मिलाते हुए आतंकवादी के कान में फुसफुसाते हुए देखा गया। अकाली नेता ने वह फुटेज भी जारी की, जिसमें वह सरदार सुखबीर बादल को अलग-थलग करने की कोशिश में लगे हुए हैं तथा जिसमें उन्होने नौजवान नेता परमबंस रोमाणा और सरदार बादल के साथ खड़े अन्य नौजवानों को पीछे धकेला जब वह सरदार बादल के साथ लंगर में ‘सेवा’ कर रहे थे।

उन्होने कहा,‘‘ इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस अधिकारी एक स्क्रिप्ट के अनुसार काम कर रहा था, जिसका मकसद नारायण चैड़ा के मकसद को पूरा करना था।’’सरदार मजीठिया ने नए फुटेज में यह भी दिखाया कि चैड़ा ने 3 और 4 दिसंबर को श्री दरबार साहिब की पूरी तरह रेकी की। उन्होने कहा कि 4दिसंबर को चैड़ा श्री हरिमंदिर साहिब की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर दो घंटे तक बार-बार चढ़ता उतरता रहा ताकि वह सरदार सुखबीर बादल के पास पीछे से जा सके।

उन्होने यह भी दिखाया कि कैसे सिविल ड्रेस में एक पुलिसकर्मी ने चैड़ा की मदद की और उसे उस जगह ले गया, जहां सरदार सुखबीर सिंह बादल बैठे थे। उन्होने कहा,‘‘ आखिरकार दो घंटे के बाद चैड़ा परिसर के बाहर एक शौचालय में गया, जहां हमें लगता है कि उसने अपनी सेमी आटोमेटिक पिस्तौल का काक किया और फिर उसे सरदार बादल के पास जाकर उन पर गोली चलाने की अनुमति दी गई।’’

अमृतसर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत भुल्लर से यह पूछते हुए कि 3 और 4 दिसंबर को श्री दरबार साहिब में तैनात 175 सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे? उन्होने कहा,‘‘ जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी के सुरक्षाकर्मियों के लिए तय मानदंडों के अनुसार राज्य पुलिस को उन सभी लोगों पर नजर रखनी चाहिए जो  सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

उन्होने कहा कि नारायण चैड़ा इसी सूची में शामिल था, लेकिन अमृतसर पुलिस ने उन्हे बिना किसी जांच के श्री दरबार साहिब परिसर में खुलेआम घूमने की छूट दी। उन्होने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच की जानी चाहिए ताकि राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ मिलीभगत करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को उचित रूप से दंडित किया जा सके।’’

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Arshdeep Singh Kler

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD