Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

महिलाओं के लिए बड़ी योजना का सोमवार को पानीपत की धरा से शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, महिलाओं को सशक्त बनाना केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Panipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 07 Dec 2024

Last updated on: Dec 07, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को ऐतिहासिक नगरी पानीपत के सेक्टर 13-17 में सोमवार को आयोजित होने जा रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार हमेशा से गंभीर रही है व प्रधानमंत्री की महिलाओं को सशक्त करने की प्राथमिकता रही है। सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। 9 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया की पानीपत का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमा सखी योजना से महिलाएं और सशक्त होंगी व रोजगार के नए अवसर सर्जित होंगे। सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से भी महिलाओं के जीवन स्तर को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति बिल पास करके महिलाओं को और सशक्त बनाया है। कुछ राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे थे लेकिन अब महिलाएं को और सशक्त बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।  

नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से बटी बचाओ -बटी पढ़ाओ का भव्य संदेश दिया था, जिसका लाभ लाखों महिलाओं को मिल रहा है। कार्यक्रम के बाद बेटियों को सुरक्षा मिली और लाखों बेटियों को जीवनदान मिला। 

मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती से कार्य कर रही है। कुछ राजनीतिक दल किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें वे सफल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री ने मजबूती व गति से किसानों के हित में फैसले लिए हैं। किसानों को सशक्त किया है। किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की शत प्रतिशत फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। एमएसपी का लाभ छोटे किसानों को भी मिल रहा है। इसमें सब्जी वाले किसान मुख्य रूप से शामिल है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महिपाल ढांडा, श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक प्रमोद विज और पूर्व सांसद श्री संजय भाटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD