Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

निर्मला सीतारमण ने मधुबनी में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम की अध्यक्षता की

सम्राट चौधरी सहित सांसदों और विधायकों ने कार्यक्रम में भाग लिया

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Madhubani, Bihar, Samrat Choudhary, Deputy Chief Minister Of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मधुबनी (बिहार) , 30 Nov 2024

Last updated on: Nov 30, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज बिहार के मधुबनी में ऋण आउटरीच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी भी इसमें उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांसद सर्वश्री रामप्रीत मंडल, संजय कुमार झा, डॉ. अशोक कुमार यादव, तथा विधायक सर्वश्री विनोद नारायण झा, सुधांशु शेखर, तथा  घनश्याम ठाकुर भी मौजूद थे।

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव श्री एम. नागराजू, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक- नाबार्ड के अध्यक्ष श्री केवी शैजी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक निदेशक श्री एम वी राव, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक -सिडबी के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज मित्तल, वित्तीय सेवा विभाग के अपर सचिव श्री एमपी तंगिराला और स्टेट बैक ऑफ इंडिया के उप-प्रबंध निदेशक श्री सुरिंदर राणा ने भी ऋण आउटरीच कार्यक्रम में भाग लिया।

श्री सम्राट चौधरी ने ऋण आउटरीच कार्यक्रम हेतु मधुबनी आने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री की देखरेख में किए जा रहे प्रयासों का विशेष उल्लेख किया। 

श्रीमती सीतारमण ने इस अवसर पर विभिन्न बैंकों द्वारा 50,294 लाभार्थियों को 1,121 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष और अधिक आयु के कुछ वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) कार्ड भी प्रदान किए गए।

नाबार्ड और सिडबी ने विभिन्न ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए क्रमशः 155.84 करोड़ रुपये और 75.52 लाख रुपये से अधिक की मंजूरी की घोषणा की। श्रीमती सीतारमण ने विशिष्ट व्यक्तियों के साथ लगभग 25 स्टालों का दौरा किया जहां बैंकों और नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित उद्यमियों के विभिन्न स्थानीय उत्पाद और हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए थे।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने गणमान्य नागरिकों को मैथिली और संस्कृत में संविधान की पांच-पांच प्रतियां भी भेंट कीं। इस अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के विभिन्न गतिविधियों की घोषणा की गई। बैंकों ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत स्कूलों खास तौर पर बालिका विद्यालयों में आधारभूत ढ़ांचा बेहतर बनाने की सहायता को मंजूरी दी । 

केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) श्री एम. नागराजू ने जिले में वित्तीय समावेशन पहल के तहत बैंकों द्वारा किए गए प्रयासों से वित्त मंत्री को अवगत कराया।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance & Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Madhubani , Bihar , Samrat Choudhary , Deputy Chief Minister Of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD