Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

ए.एस.आई. के लिए ₹10,000 रिश्वत लेते हुए व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

आरोपी ए.एस.आई. गिरफ्तारी से बचकर फरार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 28 Nov 2024

Last updated on: Nov 28, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान आज एक व्यक्ति, मदन लाल शर्मा, निवासी गांव बघौरा, जिला पटियाला को पुलिस कर्मचारी के लिए ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को पटियाला जिले के गांव बलहेड़ी निवासी दिलबाग सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर कहा कि उसका गांव के ही गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथि गुरनायब सिंह के साथ मौखिक विवाद हुआ था। इस पर ग्रंथि ने उसके खिलाफ थाना घनौर में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त थाने में तैनात ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह मामले में उसका पक्ष लेने के लिए उस पर ₹10,000 रिश्वत देने का दबाव डाल रहा है और उसको कह रहा है कि  अगर उसने रिश्वत नहीं दी, तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया जाएगा। 

शिकायत के अनुसार, आरोपी ए.एस.आई. ने शिकायतकर्ता को कहा कि यह राशि उसके परिचित मदन लाल को देने के लिए कहा था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी मदन लाल को ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह की ओर से शिकायतकर्ता से ₹10,000 रिश्वत लेते हुए दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि आरोपी ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह अपनी गिरफ्तारी से बचकर फरार हो गया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD