Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में एंटरप्रेन्योरशिप शिखर सम्मेलन का आयोजन

Rayat Bahra University, Rayat Bahra Group of Institutions, RBGI, Gurvinder Singh Bahra, Technology Business Incubator, TBI, Technology Entrepreneurship Summit, Technology Entrepreneurship Summit 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 27 Nov 2024

Last updated on: Nov 27, 2024, 00:00 IST

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (टीबीआई) ने "उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका" विषय पर एंटरप्रेन्योरशिप शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन किया। इस अवसर पर  विभिन्न उद्योगों के प्रतिष्ठित उद्यमी ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा की और एक सफल व्यवसाय स्थापित करने पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की  ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  दविंदरपाल सिंह खरबंदा, आईएएस, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ और पंजाब सरकार के उद्योग और वाणिज्य विभाग के डायरेक्टर  थे जबकि इस मौके पर पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की संयुक्त निदेशक डॉ. दपिंदर कौर बख्शी विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुई।

इस अवसर पर छात्रों और स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए, खरबंदा ने कहा कि उद्यमिता के उद्भव और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों का तेजी से पुनर्गठन हो रहा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में अपनी भूमिका पुनः स्थापित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकासशील देशों में उद्यमिता तेजी से अध्ययन के क्षेत्र के रूप में उभर रही है ।और विशेषकर भारतीय सन्दर्भ में इसका महत्व अधिक होता जा रहा है।मुख्य वक्ता प्रसिद्ध उद्यमी डाॅ. संदीप गर्ग, इशपिंदर बीर, साहिल सहोरे और निखिल चंदेल ने एक सफल उद्यमी बनने के लिए विशेषज्ञ सलाह और मार्गदर्शन की पेशकश की।

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी  के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने आशा व्यक्त की कि शिखर सम्मेलन छात्रों, उद्यमियों और उद्योग के पेशेवरों को सफल नेताओं से सीखने के लिए एक अमूल्य मंच प्रदान करेगा।आरबीयू के वाइस चांसलर  डॉ. परविंदर सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान समाज में कौशल-ज्ञान के अंतर के बीच एक पुल का काम करते हैं।

और क्षेत्रीय नवाचार प्रणालियों में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं।इस मौके पर डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. सिमरजीत कौर और डायरेक्टर एंटरप्रेन्योरशिप प्रोफेसर जसगुरप्रीत सिंह ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ. एसके बंसल के अलावा अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित थे ।

 

Tags: Rayat Bahra University , Rayat Bahra Group of Institutions , RBGI , Gurvinder Singh Bahra , Technology Business Incubator , TBI , Technology Entrepreneurship Summit , Technology Entrepreneurship Summit 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD