Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनोहर लाल खट्टर ने 45 मेगावाट एनएचपीसी निमू बाजगो पावर स्टेशन का दौरा किया

केंद्रीय मंत्री ने एनएचपीसी टीम को स्थायी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और क्षेत्र में हरित ऊर्जा के नए अवसरों की खोज में अपनी प्रयास जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लेह , 22 Nov 2024

Last updated on: Nov 22, 2024, 00:00 IST

माननीय केंद्रीय ऊर्जा तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 22 नवंबर 2024 को लेह जिले (यूटी लद्दाख) में स्थित 45 मेगावाट एनएचपीसी निमू बाजगो पावर स्टेशन का दौरा किया। श्री आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अपनी यात्रा के दौरान, माननीय केंद्रीय मंत्री ने पावर स्टेशन के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। श्री आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी ने माननीय केंद्रीय मंत्री को न केवल बिजली उत्पादन के संदर्भ में पावर स्टेशन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया, बल्कि सीएसआर के तहत स्थानीय आबादी के लिए की जा रही विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में भी बताया।

केंद्रीय मंत्री ने ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पावर स्टेशन के रखरखाव और संचालन के लिए एनएचपीसी टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने सरकार द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व पर का जोर दिया। 

उन्होंने एनएचपीसी टीम को स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और क्षेत्र में हरित ऊर्जा के नए अवसरों की खोज के लिए अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। 45 मेगावाट एनएचपीसी निमू बाजगो पावर स्टेशन लद्दाख के ऊर्जा परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण घटक है। 

एनएचपीसी द्वारा विकसित, यह परियोजना सिंधु नदी की ऊर्जा का उपयोग करती है, जो क्षेत्र को स्वच्छ ऊर्जा का एक विश्वसनीय स्रोत प्रदान करती है। श्री राम स्वरूप, कार्यकारी निदेशक, एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू; श्री सुप्रकाश अधिकारी, कार्यकारी निदेशक, ओ एंड एम, एनएचपीसी; और निमू बाजगो और चुटक पावर स्टेशन के के प्रमुख (एचओपी) श्री जितेंद्र कुमार भी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा एनएचपीसी निमू बाजगो पावर स्टेशन के कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD