Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मतगणना की तैयारियां पूरी, कोमल मित्तल ने किया जायजा

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसएसपी

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 Nov 2024

Last updated on: Nov 22, 2024, 00:00 IST

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना शनिवार को होगी, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बनाए गए मतगणना केंद्र का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने कहा कि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। 

उन्होंने बताया कि ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है, जिसकी निरंतर निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने मतगणना केंद्र और मीडिया सेंटर का भी दौरा किया। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने जानकारी दी कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और केंद्र पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। 

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेंगे। गौरतलब है कि चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 20 नवंबर को हुए मतदान में 53.43 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी। 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य)-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने डिप्टी कमिश्नर को विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD