Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Emmanuel Macron, President of France, President of the French Republic
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो (ब्राजील) , 19 Nov 2024

Last updated on: Nov 19, 2024, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा और जून में इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात के बाद, इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी।

बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ क्षितिज 2047 रोडमैप तथा अन्य द्विपक्षीय घोषणाओं में उल्लिखित द्विपक्षीय सहयोग एवं अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से संबंधित अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 

दोनों नेताओं ने रक्षा, अंतरिक्ष एवं नागरिक परमाणु ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग के मामले में हासिल की गई प्रगति की सराहना की और रणनीतिक स्वायत्तता के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से इसे और तेज करने की प्रतिबद्धता जताई। 

दोनों नेताओं ने भारत की राष्ट्रीय संग्रहालय परियोजना से संबंधित सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत करने की सराहना की, जिसमें डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्रों के साथ-साथ डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से संबंधित भारत-फ्रांस साझेदारी भी शामिल है।

इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने फ्रांस में आगामी एआई एक्शन शिखर सम्मेलन आयोजित करने की राष्ट्रपति मैक्रों की पहल का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हिन्द-प्रशांत सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। 

उन्होंने बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित एवं उसमें सुधार करने और एक स्थिर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाने में मदद करने हेतु मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता  दोहराई।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Emmanuel Macron , President of France , President of the French Republic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD