Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अमृतसर के विकास में अहम रोल निभा रही होटल इंडस्ट्री

होटल बेस्ट वेस्टर्न एएच1 का किया उद्घाटन

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress, O P Soni, Om Parkash Soni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Nov 2024

Last updated on: Nov 18, 2024, 00:00 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजला का कहना है कि होटल इंडस्ट्री अमृतसर के विकास में अहम रोल अदा कर रही है। सांसद औजला बीते दिन एयरपोर्ट रोड पर खुले नए होटल बेस्ट वेस्टर्न एएच1 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर ओम प्रकाश सोनी भी विशेष रुप से पहुंचे।

समारोह में मुख्य मेहमान के रुप में पहुंचे सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि अमृतसर एक टूरिस्ट प्लेस है और रोजाना श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए लाखों श्रद्धालू आते हैं। इन श्रद्धालुओं के रहने खाने और होस्पिटेलिटी की बेहतरीन सुविधाओं के लिए होटल इंडस्ट्री बहुत अच्छा काम कर रही है। 

लगातार ब्रांड्स के होटल भी अमृतसर में पैर पसार रहे हैं जो कि ना सिर्फ यात्रियों को सुविधाएं दे रहे हैं बल्कि अमृतसर के लोगों को काम भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बेहद प्रसन्न हैं कि आज अमृतसर में बेस्ट वेस्टर्न अपनी छठी ब्रांच अमृतसर में खोल रहा है। 

उन्हें अमृतसर में बेहतर भविष्य दिख रहा है इसीलिए वो यहां पर काम का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने बेस्ट वेस्टर्न एमएच1 के अध्यक्ष बलजीत औजला और मैनेजिंग डायरेक्टर सनप्रीत औजला को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे यंग एंटरप्रिन्योर ना सिर्फ अपने लिए बेहतरीन भविष्य का निमार्ण करते हैं बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत होते हैं। उन्होंने बेस्ट वेस्टर्न की पूरी टीम के लिए शुभकामनाएं दीं।

बेस्ट वेस्टर्न AH1 अमृतसर के प्रबंध निदेशक श्री सनप्रीत औजला ने उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि यह साझेदारी यहाँ मेहमानों के परिदृश्य को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो स्थानीय संस्कृति की गर्मजोशी और आकर्षण के साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता को सहजता से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि उन्हें बेस्ट वेस्टर्न की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास है, और उन्हें विश्वास है कि उनके मेहमान एक ऐसे अनुभव का आनंद लेंगे जो उनकी उच्चतम अपेक्षाओं से बढ़कर होगा। 

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress , O P Soni , Om Parkash Soni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD