Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

कुलतार सिंह संधवां द्वारा अमेरिका के पंजाबियों को पंजाब में निवेश का आमंत्रण

कहा, पंजाब सरकार हर प्रकार की मदद करने के लिए तैयार

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Nov 2024

Last updated on: Nov 11, 2024, 00:00 IST

अमेरिका दौरे पर गए पंजाब विधानसभा के स्पीकर स.कुलतार सिंह संधवां ने अमेरिका में बसे पंजाबियों को पंजाब में निवेश का निमंत्रण देते हुए कहा है कि पंजाब सरकार उनकी हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है।

गत दिवस गदर मेमोरियल हॉल, सान फ्रांसिस्को में कौंसलेट जनरल ऑफ इंडिया, सान फ्रांसिस्को द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कौंसलेट की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए स. संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्योग विभाग एक सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से पंजाब में निवेश संबंधित सेवाएँ प्रदान कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब निवेश के लिए एक अनुकूल वातावरण वाला राज्य है, जहाँ एक ही छत के नीचे उद्योग से संबंधित सभी सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स.संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार एनआरआईज की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए वचनबद्ध है और इस संबंध में एक विशेष प्रणाली पहले से ही पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

स.संधवां ने कहा कि चाहे पंजाबी दुनिया के किसी भी देश में बसे हों, उनके दिलों में हमेशा पंजाब के प्रति प्रेम और अपनापन मौजूद रहता है। उन्होंने एनआरआईज को पंजाब आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि अपनी विरासत और अपने भाईचारे को कभी नहीं भुलाया जा सकता, और पंजाबी आपसी भाईचारे के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

इस अवसर पर कौंसल जनरल डॉ. शीकर रेड्डी, डिप्टी कौंसल जनरल श्री अधलखा, श्री पाल सहोता, डॉ. रमेश यापरा, डॉ. हरमेश कुमार, श्री जसप्रीत सिंह (एटॉर्नी ऐट लॉ), श्री गुलविंदर गिल और श्री गुरदीप सिंह गिल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD