Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म मिसेज का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में होगा प्रीमियर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sanya Malhotra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 11 Nov 2024

Last updated on: Nov 11, 2024, 00:00 IST

जियो स्टूडियोज और बावेजा स्टूडियोज की दमदार ड्रामावाली फिल्म मिसेज का  प्रीमियर 22 नवंबर 2024 को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में होगा। स्क्रीनिंग के लिए निर्माता ज्योति देशपांडे, हरमन बावेजा और सह-निर्माता स्मिता बालिगा के साथ-साथ मुख्य कलाकार सान्या मल्होत्रा और निर्देशक आरती कडव भी मौजूद रहेंगे।

मिसेज ने आईआईएफएम , टैलिन ब्लैक नाइट्स, न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल और पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सहित कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अपनी पहचान और प्रशंसा प्राप्त करते हुए एक पसंदीदा फिल्म साबित हुई है। यह फिल्म भावनात्मक गहराई और दमदार अभिनय का वादा करती है, खासकर सान्या मल्होत्रा द्वारा किए अभिनय की दर्शकों ने प्रत्येक समारोह में तहे दिल से तारीफ़ करते हुए  तालियाँ बजाई है।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में फिल्म के प्रीमियर के बारे में बात करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया और कंटेंट बिजनेस की अध्यक्ष ज्योति देशपांडे कहती हैं, “ फिल्म मिसेज भारतीयों के जीवन गहराई से निहित एक कहानी है और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में इसके इंडियन प्रीमियर के साथ, यह फिल्म अब  सफलतापूर्वक अपने घर भारत मे दिखाई जायेगी, जिस पर हम जियो स्टूडियोज को बेहद गर्व है। 

यह भारतीय महिला की उभरती हुई भावना को दर्शाता है - उसका लचीलापन, आत्म-खोज की उसकी यात्रा और रोजमर्रा की जिंदगी में उसकी असाधारण ताकत। हम मिसेज जैसी सशक्त कहानियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उन आवाजों बढ़ावा देती है जो महिलाओं के जीवन में परिवर्तन और प्रगति को प्रेरित करती हैं।" 

"हम IFFI में दर्शकों के लिए मिसेज लाने के लिए उत्सुक हैं, खासकर सान्या मल्होत्रा ने प्रभावी अभिनय की प्रस्तुति दी है,"  फिल्म के निर्माता हरमन बावेजा कहते हैं, "यह फिल्म एक महिला की पहचान और लचीलेपन के विषयों को इस तरह से पेश करती है जो गहराई से व्यक्तिगत और सार्वभौमिक रूप से संबंधितहै, और हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि दर्शक इसकी कहानी से कैसे जुड़ते हैं  यह फिल्म गहरे व्यक्तिगत और भावनात्मक विकास की यात्रा रही है और अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में दर्शकों द्वारा इसे अपनाए जाने से मुझे अविश्वसनीय रूप से आनंद महसूस हुआ है। 

लेकिन इसे अपने लोगों के साथ साझा करने की खुशी की तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती, उस भूमि पर जहां यह पैदा हुई थी। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत आभारी हूं, और मैं IFFI में दर्शकों को मिसेज के जादू, प्यार और दिल को लुभाने के अनुभव करने का और ज़्यादा इंतजार नहीं कर सकता।

 भारत में इसके प्रीमियर के बारे में बात करते हुए निर्देशक आरती कडव ने विस्तार से बताया, “मिसेज को भारत लाना मेरे दिल के बेहद करीब है। अपनी शुरुआत से लेकर अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में इसके सफर तक, यह फिल्म भावनाओं, संस्कृति और कहानी कहने की शक्ति की खोज रही है। लेकिन अब, जब हम आखिरकार भारत में प्रीमियर कर रहे हैं, तो ऐसा लग रहा है कि हम घर आ रहे हैं।  

मैं इसे यहां के दर्शकों के साथ साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं, जो वास्तव में इसकी आत्मा को समझेंगे।" मिसेज सान्या मल्होत्रा द्वारा अभिनीत ऋचा की कहानी है, जो एक विवाहित लड़की के जीवन को दर्शाती है, वह एक पत्नी एवं गृहिणी की भूमिका की सीमाओं के भीतर रहते हुए , रसोई घर से जुड़े अपने जीवन के बीच,  खुदकी पहचान और अंदर की आवाज की संघर्षमय लड़ाई से लड़ती हुई दिल छूं लेने वाली कहानी है । 

सान्या मल्होत्रा के साथ, फिल्म में निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आरती कदव द्वारा निर्देशित, फिल्म "मिसेज" ज्योति देशपांडे, पम्मी बावेजा और हरमन बावेजा द्वारा निर्मित और स्मिता बालिगा द्वारा सह-निर्मित है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sanya Malhotra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD