Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 20 कैडेट एनडीए और टीईएस की मेरिट सूची में

एनडीए मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले अरमानप्रीत सिंह सहित गौरवमय उपलब्धियां हासिल करने वाले दस कैडेटों का सम्मान

Aman Arora,AAP,Aam Aadmi Party,AAP Punjab,Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab,Punjab Government,Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute,MRSAFPI,Cadet Armaanpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Nov 2024

Last updated on: Nov 10, 2024, 00:00 IST

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.) ने अपने कैडेटों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए इंस्टीट्यूट के परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक इस वर्ष एनडीए/टीईएस की अखिल भारतीय मेरिट सूची में  सबसे अधिक कैडेट शामिल आए हैं।

अखिल भारतीय एनडीए मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल करने वाले कैडेट अरमानप्रीत सिंह और टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) की अखिल भारतीय मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले करमन सिंह तलवार सहित 12वें कोर्स के दस कैडेटों को संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन श्री अमरजीत बाजवा, इस स्कूल की प्रिंसिपल प्रनीत सोहल और इम्पैक्ट एजुकेशनल सर्विसेज के कर्नल (सेवानिवृत्त) पियूष बहुगुणा भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2024 में एनडीए के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में देशभर से लगभग 6 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (एस.एस.बी.) साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। एनडीए प्रवेश परीक्षा और एस.एस.बी. साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई थी। 

12वें कोर्स के कैडेट अरमानप्रीत सिंह ने ऑल इंडिया मेरिट में पहला स्थान और कैडेट केशव सिंगला ने 15वां स्थान प्राप्त किया। इस संस्थान के 24 कैडेटों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिनमें से 16 कैडेटों ने एस.एस.बी. साक्षात्कार भी पास कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।

टेक्निकल एंट्री स्कीम (टी.ई.एस.)-52 कोर्स की मेरिट सूची हाल ही में घोषित की गई थी, जिसमें 12वें कोर्स के कैडेट करमन सिंह तलवार ने ऑल इंडिया मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। करमन के अलावा एस.एस.बी. के लिए संस्थान के तीन अन्य कैडेटों ने भी मेरिट सूची में स्थान हासिल किया।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कैडेटों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के उन युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो रक्षा सेवाओं में अधिकारी के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।

एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान ने बताया कि संस्थान के 7वें और 8वें कोर्स के 09 कैडेट, जो इस समय आई.एम.ए. और ए.एफ.ए. में प्रशिक्षण ले रहे हैं, इस साल दिसंबर में भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना में गजटेड अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्थान के 15वें कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और प्रवेश परीक्षा की तिथि की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Cadet Armaanpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD