Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय छठ महोत्सव में अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्पित किया अर्घ्य

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर पर की महाआरती और पूजा अर्चना

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Chhath Mahaparva Mahotsav, Chhath Pooja, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरूक्षेत्र , 07 Nov 2024

Last updated on: Nov 07, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज जिला कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर और पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित राज्य स्तरीय छठ महोत्सव में अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही उन्होंने मंत्रोच्चारण के बीच परम्परा अनुसार देश के नागरिकों के लिए मनोकामना पूर्ति, समृद्धि और प्रगति के लिए पूजा अर्चना की।

कार्यक्रम में प्रसिद्घ लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, काव्य कृष्णा मूर्ति सहित अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रसिद्घ लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, काव्य कृष्णा मूर्ति सहित अन्य कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, छठ पर्व सेवा समिति के अध्यक्ष श्री संतोष पासवान, श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के अध्यक्ष राजीव राय, श्री गौ गीता गायत्री संगठन के अध्यक्ष अनिल शास्त्री ने भी पावन तट पर मुख्यमंत्री के साथ पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ मैया सदैव देशवासियों के लिए खुशियां लेकर आए क्योंकि छठ पूजा को सूर्य उपासना का सबसे पवित्र पर्व माना गया है। इस पर्व पर जीवन शक्ति के देवता सूर्य नारायण की पूजा करके समृद्धि मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की जाती है। इस छठ पूजा राज्य स्तरीय महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। इन श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Chhath Mahaparva Mahotsav , Chhath Pooja , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD