Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

बीड़-बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से बढ़ी हिमाचल की प्रतिष्ठा : आर.एस. बाली

बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम पैराग्लाइडिंग साइटों में शुमार

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, R.S.Bali, Raghubir Singh Bali, Nagrota
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीड़-बिलिंग (कांगड़ा) , 02 Nov 2024

Last updated on: Nov 02, 2024, 00:00 IST

जिला कांगड़ा के बेड बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने किया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल विशेष रूप में उपस्थित रहे।

आठ दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. और मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने बिलिंग से हरी झंडी दिखाकर किया।इस अवसर पर आर. एस. बाली ने कहा कि बीड़ बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम, विचित्र और लंबी साइट होने के कारण दुनिया भर के पैराग्लाइडरों का पसिंददा स्थान है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में पैराग्लाइडिंग का विश्वस्तरीय आयोजन होना देश तथा प्रदेश के लिये गौरव की बात है और इसके आयोजन से दुनिया में हिमाचल की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच से प्रदेश को अलग पहचान दिलाकर हिमाचल को निरंतर आगे बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा प्रदेश में सहासिक खेलों गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार इनके आयोजनों में हर सम्भव सहयोग कर आयोजकों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि बीड़ बिलिंग में 2015 के पश्चात एक बाद फिर पैराग्लाइडिंग की विश्वस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने से यहां के लोगों को आर्थिक रूप में लाभ होने के साथ-साथ यहां के स्थानीय पायलटों को विश्व के बेहतरीन पैराग्लाइडिंग पायलटों को देखने के साथ उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बीड़-बिलिंग घाटी देवी-देवताओं की भूमि होने के चलते, यहां सभी प्रतिभागियों पर देवताओं का विशेष आशीर्वाद बना रहता है। प्राकृतिक सौंदर्य और प्रदेश की अमूल्य संस्कृति की झलक दुनियां भर के लोगों को देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे स्थानों के विकास और सुविधाओं के सृजन को विशेष प्रयास कर रही है इसके अतिरिक्त प्रदेश में अनछूहे पर्यटक स्थलों की भी पहचान की जा रही है।

 उन्होंने कहा कि बीड़ लैंडिंग साइट के लिये 60 लाख और अन्य सुविधाओं के लिये पर्यटन विभाग की ओर 7 लाख जारी किया गया है। इसके अलावा उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये 35 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने खीर गंगा घाट पार्किंग में लिफ्ट लगाने की भी घोषणा की। इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने आर. एस. बाली स्वागत किया और कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विशेष प्रयासों से बैजनाथ की बीड़ बिलिंग घाटी के लिए पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन सम्भव हुआ है।

प्रतिभागियों की सुरक्षा और प्रतियोगिता की सफलता को हवन*

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता की सफलता, सुरक्षा और सुखशांति से आयोजन के लिये शान्ति हवन का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति और परम्परा के अनुसार सभी की सुरक्षा के लिये आयोजित हवन में विदेशी पैराग्लाइडिंग प्रतिभागियों ने हवन में भाग लिया।

26 देशों के 94 मानव परिंदे दिखाएंगे दमखम*

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में 26 देशों के 94 पायलट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 32 भारतीय प्रतिभागियों सहित 7 महिला प्रतिभागी भी शामिल हैं। आठ दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं। दो हेलीकॉप्टर, 7 स्वास्थ्य टीमें एम्बुलेंस सहित, 6-6 रेस्क्यू और रेट्रीवल टीमें तैनात की गई हैं। जो अटल विहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से प्रशिक्षित लोगों की है।

बीड़ कार्निवल से हिमाचल की संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान*

मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के मनोरंजन और विदेशी मेहमानों को समृद्ध भारतीय और देव भूमि हिमाचल की संस्कृति से रूबरू करवाने के लिये कार्निवाल की घोषणा की थी। 6 से 8 नवम्बर तक लैंडिंग साइट बीड़ में कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

इस अवसर पर बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक सुरिंदर काकू, प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविन्द्र बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंदर जम्वाल, आयोजन निदेशक सुरेश ठाकुर, महासचिव चमेल सिंह, अंकित सूद, ऐरो क्लब ऑफ इंडिया के ऑब्ज़र्वर अरविंद ओक, पीडब्ल्यूसीए के अध्यक्ष गोरान दिमिशकोव्स्की,

स्कोरर डेनियल डिमोव ,सुरक्षा एवं पुनर्प्राप्ति प्रबंधक इवान लुकानोव, अन्ना बर्गर, एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर, डीएसपी अनिल शर्मा, सीएमओ डॉ राजेश गुलेरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, इलाके के गणमान्य लोग और 26 देशों के प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , R.S.Bali , Raghubir Singh Bali , Nagrota

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD