Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों के साथ दौड़ लगाकर भारत की एकता व अखंडता को और मजबूत करने का दिया संदेश

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Sardar Vallabhbhai Patel, Run for Unity, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 01 Nov 2024

Last updated on: Nov 01, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसके लिए देश के 140 करोड़ लोगों व हरियाणा के लोगों का दायित्व बनता है कि वे सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर संकल्प लेते हुए उनके सपने को साकार करने में आगे बढ़ें। विकसित भारत बनाने में हरियाणा का महान योगदान होगा।

मुख्यमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रन फॉर यूनिटी का हिस्सा बने लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रन फॉर यूनिटी में स्वयं दौड़ लगाते हुए भारत की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का संदेश भी दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल बहुआयामी सोच वाले व्यक्तित्व के धनी थे और जन-जन के दिलों में बसते हैं। कुरुक्षेत्र की इस पावन धरा से एकता का संदेश आज पूरे विश्व में जाएगा। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और मजबूत करना है। आज पूरे भारत में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्र की एकता की दौड़ में हरियाणावासी भी आगे आकर भारत की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का काम करेंगे।

भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार वल्लभभाई पटेल का अहम योगदान

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एकता की माला से हम सब जुड़े हुए हैं। हमारा तन मन अलग है लेकिन हम सब एक साथ मिलकर राष्ट्र को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का अहम योगदान है। दुनिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों का बिना किसी भेदभाव व जाति भेद के विलय करवाया है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल उच्च कोटि के राजनेता और प्रशासनिक व्यक्ति थे। उनके जीवन से हमें जानने को मिलता है कि उनका जीवन सदैव देश के हित और देश के लोगों समस्याओं के समाधान करने के लिए समर्पित रहा, ताकि आने वाली पीढ़ियां खुली हवा में साँस ले सकें। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई, वहीं आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने का अतुलनीय कार्य भी किया।

प्रधानमंत्री ने धारा – 370 व 35-ए को समाप्त करके सरदार वल्लभभाई पटेल के अखंड भारत के सपने को किया साकार

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए जम्मू - कश्मीर में धारा 370 और 35 ए को हटाकर राष्ट्र को एक करके सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने को साकार करने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई है जिसे स्टैचु आफ युनिटी का नाम दिया गया है। यह प्रतिमा युवा पीढ़ी के साथ-साथ सभी के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में अगले एक वर्ष के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश-प्रदेश, शहर, मोहल्ला, गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जो संकल्प लिया है उसे हमें मिलकर पूरा करना हैं। स्वच्छता को बनाए रखने में हम सबको अपनी-अपनी भूमिका निभानी है। यह कार्य केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सबको मिलकर करना है।

श्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर उपस्थित सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई और भारत की एकता व अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक व एशियन खेलों में धाक जमाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित सभी को दीपावली पर्व, भईया दूज, गोवर्धन पूजा, हरियाणा दिवस व अग्रिम त्यौहारों की बधाई देते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

रन फॉर यूनिटी द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू होकर लघु सचिवालय, पंच चौक, जिंदल चौक से वापिस होते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम में सम्पन्न हुई। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, अम्बाला मंडलायुक्त श्रीमती गीता भारती, आईजी अम्बाला रेंज सिबास कविराज, उपायुक्त श्री राजेश जोगपाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Sardar Vallabhbhai Patel , Run for Unity , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD