Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

68वीं अंतर जिला स्कूल खेल अंडर-17 लड़कियां खो-खो प्रतियोगिता शुरू

पूल मुकाबलों में पटियाला सहित मालवा के अधिकतर जिलों ने अपने-अपने पूल मैच जीते

Sports News, Patiala, Patiala News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 26 Oct 2024

Last updated on: Oct 26, 2024, 00:00 IST

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा पटियाला संजीव शर्मा के मार्गदर्शन और डिप्टी डीईओ रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में कुश्ती, बास्केटबॉल, तलवारबाजी, तीरंदाजी, हैंडबॉल आदि सफलतापूर्वक आयोजन के उपरांत 68वें अंतर-जिला स्कूल खेलों में खो-खो लड़कियाँ उमर गुट अंडर-17 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कोआर्डिनेटर स्पोर्ट्स  पटियाला डॉ. दलजीत सिंह ने बताया कि खो-खो अंडर 17 लड़कियों की प्रतियोगिता पोलो ग्राउंड पटियाला में करवाई जा रही है।  आज के पूल मुकाबलों में पटियाला ने बरनाला को, श्री मुक्तसर साहिब ने रूपनगर को, जालंधर ने शहीद भगत सिंह नगर को, फिरोजपुर ने तरनतारन को, फाजिल्का ने पठानकोट को, संगरूर ने गुरदासपुर को, श्री अमृतसर साहिब ने मोहाली को, बठिंडा ने मालेरकोटला को, मोगे ने कपूरथले को हराया।

खेल विभाग पंजाब से जिला टूर्नामेंट सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर और सुखदीप सिंह कोच खो-खो ने पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर खो-खो प्रतियोगिता प्रभारी राजेश कुमार मोदी प्रिंसिपल माडू, जसविंदर सिंह चप्पड स्टेट अवार्डी, कमलदीप सिंह खो-खो कोच, राजिंदर सिंह चानी स्काउट मास्टर, गुरप्रीत सिंह डाटा एंट्री ऑपरेटर और जसविंदर सिंह प्रेस प्रभारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sports News , Patiala , Patiala News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD