Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डी सी आशिका जैन और एस एस पी दीपक पारीक धान खरीद का जायजा लेने सनेटा मंडी पहुंचे

Aashika Jain, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Deepak Pareek
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 26 Oct 2024

Last updated on: Oct 26, 2024, 00:00 IST

जिले की मंडियों में धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए आज उपायुक्त सुश्री आशिका जैन और एस एस पी दीपक पारीक सनेटा मंडी पहुंचे। इस मौके पर एस डी एम मोहाली दमनदीप कौर और डी एस पी सिटी-2 मोहाली हरसिमरन सिंह बल भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी ने किसानों और आढ़तियो से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा व्यक्त की गई प्रतिबद्धता के अनुसार किसी भी किसान या आढ़ती को कोई कठिनाई नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले की मंडियों में कल शाम तक 1,22,197 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल अनुमानित आवक 2.14 लाख मीट्रिक टन का 57 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जिले की मंडियों में खरीद कार्य के बाद लिफ्टिंग भी शुरू हो गई है और अब तक 26250 मीट्रिक टन धान मंडियों से उठाया जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि राइस मिलर्स को विश्वास में लेकर उठान में तेजी लाई जा रही है और उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में जिले के सभी राइस मिलर्स आवंटित मंडियों से उठान में तेजी लाएंगे।उन्होंने आगे बताया कि खरीद एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक पनग्रेन ने 41808 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 32532 मीट्रिक टन, पनसप ने 26447 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 10577 मीट्रिक टन, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 10172 मीट्रिक टन धान खरीदा है जबकि निजी व्यापारियों ने जिले की मंडियों से केवल 661 मीट्रिक टन धान खरीदा है।।

उन्होंने कहा कि जिले में खरीदे गये धान का 252 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।एस एस पी दीपक पारीक ने कहा कि मंडियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

 

Tags: Aashika Jain , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Deepak Pareek

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD