Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

परिवहन विभाग मिलते ही एक्शन मोड में अनिल विज, अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण, कमियां मिली बस अड्डा इंचार्ज को किया निलंबित

परिवहन मंत्री अनिल विज को निरीक्षण में मिली कई खामियां, मौके पर जीएम रोडवेज व अन्य स्टाफ को लगाई कड़ी फटकार

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 21 Oct 2024

Last updated on: Oct 21, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के नवनियुक्त ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज विभाग मिलते ही पूरे एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने आज दोपहर अम्बाला छावनी बस स्टैंड में औचक निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई कमियां पाए जाने पर उन्होंने मौके पर ही बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) अजीत सिंह को निलबिंत करने के अनुशंसा सहित निर्देश जारी किए तथा जीएम रोडवेज को कमियां मिलने पर फटकार भी लगाई।

उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर मिली अनियमितताओं की सीनियर आईएएस अधिकारी से जांच कराई जाएगी और दुकानों के टेंडर व अन्य मामलों की जांच की जाएगी। परिवहन विभाग का जिम्मेदारी मिलते ही परिवहन मंत्री अनिल विज आज दोपहर अंबाला के बस स्टैंड पर पहुंचे, जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने बस स्टैंड के इंक्वायरी काउंटर में बसों के आने-जाने के समय को डिजीटल करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर अलॉट किए गए खान-पान के काउंटरों पर दुकानदारों द्वारा सामान को निर्धारित सीमा से आगे रखा था जिसको लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज का पारा चढ़ गया और उन्होंने परिवहन अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। 

उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाने-पीने के सामान के सेंपल लेकर उनकी जांच के निर्देश भी दिए तथा दुकानों के बाहर रखे सामान को इम्पाउंड करने के निर्देश दिए।

शौचालय में सफाई नहीं होने पर बस स्टैंड इंचार्ज को सस्पेंड करने के निर्देश दिए

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बस स्टैंड पर शौचालय का भी औचक निरीक्षण किया। शौचालय में बदबू व गंदगी मिलने तथा पीने के पानी के पास भी गंदगी मिलने पर उन्होंने बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) अजीत सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। वहीं, परिवहन अधिकारियों ने तर्क दिया कि सीवरेज ब्लॉक होने की वजह से यहां गंदगी है, जिस पर अनिल विज ने कहा कि यदि गंदगी थी तो इसकी सफाई के लिए क्यों नहीं कहा गया।

बस स्टैंड पर साइन बोर्ड भी फटे मिले, जीएम रोडवेज को फटकार

परिवहन मंत्री अनिल विज को निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर साइन बोर्ड भी फटे मिले। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि आंधी में यह फट गए थे, इस जवाब से मंत्री विज खफा हुए और कहा कि यदि आंधी में साइन बोर्ड फटे थे तो बाद में इन्हें ठीक क्यों नहीं कराया गया। 

इतना ही नहीं, बस स्टैंड में बसों के खड़े होने के लिए काउंटर बने हुए है, मगर ज्यादातर बसें काउंटरों पर न लगते हुए आगे खड़ी मिली जिस पर मंत्री विज नाराज हुए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई बस चालक बस को काउंटरों पर न खड़ी कर आगे खड़ा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए, इतना ही नहीं बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी करने वाले बस चालकों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए।

परिवहन मंत्री बनते ही अनिल विज ने अम्बाला से दिल्ली बस में किया सफर

परिवहन मंत्री बनते ही परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी बस स्टैंड से दिल्ली तक बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने बस चालक व यात्रियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को भी जाना। इससे पहले, कुछ छात्राओं ने बसों के समय को लेकर अपनी समस्याएं बताई जिसके जल्द समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया।

अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर मिली अनियमितताओं की जांच सीनियर आईएएस अधिकारी से कराई जाएगी - परिवहन मंत्री अनिल विज

वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन, ऊर्जा व श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें परिवहन विभाग मिला है और वह आज बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं को देखने आए थे। उन्होंने कहा कि कुछ करने से पहले देखना जरूरी है और बस स्टैंड पर काफी बुरा हाल है। यात्रियों के बैठने की जगह पर दुकानदारों ने दुकानें खोली हुई है और काउंटर आगे तक लगा रखे हैं। 

शौचालय की स्थिति खराब है, पीने के पानी की सही व्यवस्था नहीं है, बस स्टैंड के बोर्ड फटे पड़े हैं और इसके अलावा अन्य खामियां भी है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) को उन्होंने सस्पेंड किया है। यहां 18 काउंटरों का बस स्टैंड है जबकि बसे आगे खुले में ग्राउंड में खड़ी हुई है। यात्रियों के बैठने के लिए सही व्यवस्था नहीं है और पंखे बंद पड़े हैं।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD