Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

उद्योगपतियों की सलाह से पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां लागू करेंगे : तरुनप्रीत सिंह सौंद

उद्योग मंत्री द्वारा उद्योगपतियों को पंजाब की तरक्की में योगदान देने की अपील

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Confederation of Indian Industry, Invest Punjab, DPS Kharbanda, Varinder Kumar Sharma, Manvesh Singh Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Oct 2024

Last updated on: Oct 21, 2024, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग और वाणिज्य, पूंजी निवेश, श्रम और पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने सोमवार को कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के कार्यक्रम में उद्योगपति मिलनी में मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। उन्होंने उद्योगपतियों को विश्वास दिलाया कि पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां उद्योगकारों की सलाह से लागू की जाएंगी ताकि उद्योगपति बिना किसी परेशानी  के काम कर सकें।

सीआईआई के सेक्टर 31 के कार्यालय में अपने संबोधन दौरान सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार सूबे के उद्योगों की तरक्की के लिए गंभीर कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन्वेस्ट पंजाब के पोर्टल को बाकी संबंधित विभागों की वेबसाइटों से लिंक किया जाएगा ताकि विभिन्न प्रकार की अनुमतियाँ लेने में उद्योगपतियों को कोई मुश्किल न आए।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में पंजाब में लगभग 88 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है और यह गति तेजी से जारी है। सौंद ने कहा कि निवेश के लिए पंजाब की नीतियां देश भर में अव्‍वल दर्जे की हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से पंजाब की उन्नति में योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसी भी उद्योग को सूबे से बाहर नहीं जाने देगी और उद्योगपतियों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में मोहाली को आईटी उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इस मौके पर उद्योगपतियों ने कई सुझाव भी दिए और अपनी समस्याएं भी उद्योग मंत्री के साथ साझा कीं। सौंद ने कहा कि सीआईआई के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को सरकार गंभीरता से लेती है और इन समस्याओं को कम से कम समय में दूर करने के लिए वचनबद्ध है। कुछ नीतियों, सुझावों और उद्योगपतियों की मांगों के संबंध में सौंद ने कहा कि संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री साहब के साथ बातचीत करके जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पूरी टीम "सरकार आपके द्वार" योजना के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उनके पास जाकर सुनती है और यही नीति उद्योगों पर भी लागू करेंगे और उद्योगपतियों को अपनी समस्याओं के साथ सरकारी दफ्तरों में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार खुद जाकर उद्योगपतियों की समस्याओं का हल करेगी।

सौंद ने सीआईआई के सभी सदस्यों को पंजाब के ब्रांड एंबेसडर बनकर सूबे में अधिक से अधिक निवेश लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उद्योगपतियों को श्रम विभाग की कर्मचारी पक्षीय स्कीमों  का अधिकतम लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रम  विभाग की ऐसी कई योजनाएं हैं जिनका लाभ उद्योगपति ले सकते हैं।

इससे पहले सीआईआई पंजाब के चेयरमैन अभिषेक गुप्ता ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया और उद्योगों की उन्नति के लिए की जा रही कोशिशों की प्रशंसा की। मीटिंग में सूबे भर के नामी उद्योगकारों के अलावा इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा, पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के एमडी वरिंदर कुमार शर्मा,श्रम विभाग के प्रबंधकीय सचिव मनवेश सिंह सिद्धू और सीआईआई पंजाब के वाइस चेयरमैन अमित जैन भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Confederation of Indian Industry , Invest Punjab , DPS Kharbanda , Varinder Kumar Sharma , Manvesh Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD