Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Sunder Singh Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 19 Oct 2024

Last updated on: Oct 19, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की बतौर मुख्यातिथि अध्यक्षता करते हुए सभी लोगों को उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव हर वर्ष अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्सव के दौरान एम्बेसडर्ज मीट का आयोजन किया गया। उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर और विधायक भुवनेश्वर गौड़ के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और प्रदेश के लोगों और प्रदेश सरकार की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि राज्य की समृद्ध देव संस्कृति का संरक्षण किया जाए। 

उन्होंने कहा कि लालड़ी नृत्य प्रदेश की जीवंत संस्कृति का प्रतीक है और यह हमें एकता की भावना का एहसास दिलाता है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से कुल्लू के लोक परंपरा के अनुसार नृत्य लालड़ी का शुभारंभ किया और इससे भाग भी लिया। उन्होंने ढालपुर मैदान पर विकासात्मक प्रदर्शनियों का निरीक्षण भी किया।

सांस्कृतिक संध्या के अन्तिम दिन पार्श्व गायक नीरज श्रीधर की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उज्जबेकिस्तान के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। इसके साथ सांस्कृतिक फ्यूजन पर आधारित कार्यक्रम ने भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

 मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद, कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ठाकुर, विजय पाल सिंह, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चम्बयाल, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कडोहता, उपायुक्त तोरूल एस. रवीश और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sunder Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD