Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भगवंत मान सरकार ने राज्य भर की मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को विफल कर दिया : शिरोमणी अकाली दल

आम आदमी पार्टी व केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब को भुगतना पड़ रहा : सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Oct 2024

Last updated on: Oct 11, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार  ने राज्य भर की मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को निराश किया है। मंडियों में धान की खरीद के बारे में बात करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यह बेहद दुखदाई है कि भगवंत मान की ‘बदलाव वाली सरकार’ खरीद सत्र शुरू होने के 11 दिन बीत जाने के बाद भी मंडियों में धान खरीदने में नाकाम रही है।

उन्होने कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए मंडियों में डेरा डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होने कहा,‘‘ धान की खरीद पर एमएसपी नही होने के कारण कई किसान अपनी उपज व्यापारियों को कम दरों पर बेच रह हैं।’’ वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा यह बेहद निंदनीय है कि भगवंत मान ने किसानों को बासमती की खेती करने के लिए प्रेरित किया था, क्योंकि इसमें पानी की कम खपत होती है, लेकिन किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कुछ नही किया। 

उन्होने कहा,‘‘ इस साल बासमती 2500 से 2800 रूपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, जबकि इसकी सामान्य कीमत 4500 से 5000 रूपये प्रति क्विंटल है।’’ सरदार मजीठिया ने कहा कि आप सरकार पिछले साल धान के स्टाॅक को उठाने का मुददा केंद्र सरकार के सामने उठाने में विफल रही है। उन्होने कहा,‘‘ इस कारण  चावल की मिलें पूरी तरह से भर गई और धान को रखने में असमर्थ हैं।’’

सरदार मजीठिया ने कहा कि आढ़ती, मजदूर , किसान और चावल मिल मालिक सहित खरीद प्रक्रिया में शामिल सभी लोग भगवंत मान सरकार के अनिर्णय के कारण बेहद परेशान हैं। उन्होने कहा कि स्थिति खतरनाक मोड़ ले सकती और  राज्य में ‘मंडीकरण’ प्रक्रिया को खतरे में डाल सकती है , जिससे कृषि अर्थव्यवस्था के लिए तबाही की घंटी बज सकती है।

किसानों से बातचीत करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि बुनियादी तौर पर व्यावहारिक रूप से कोई सरकार नही है। उन्होने कहा,‘‘ मंडियों में किसानों को बुनियादी सुविधाएं भी नही दी जा रही हैं।’’ उन्होने कहा कि नौटंकी और तुच्छ तमाशों में लिप्त होने के बजाय मुख्यमंत्री को स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए और आढ़तियों और मजदूरों की शिकातयों को दूर करने के अलावा खरीद का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करना चाहिए। 

उन्होने केंद्र से आढ़तियों की मांग पर गौर करने और चावल शेलर में धान रखने की जगह बनाने को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब से धान का तेजी से स्थानांतरण करने की अपील की है।

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD