Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

शिरोमणी अकाली दल ने पंचायत चुनावों में धांधली के खिलाफ हाई कोर्ट में 25 याचिकांए दायर की

नामांकन पत्रों से छेड़छाड़ के बारे एस.ई.सी को अवगत कराया तथा सभी मतदान केंद्रों पर आब्जर्वरों की तैनाती और वीडियोग्राफी की जाए : डा. दलजीत सिंह चीमा

Dr. Daljit Singh Cheema ,Daljit Singh Cheema, Arshdeep Singh Kler, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Oct 2024

Last updated on: Oct 08, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज घोषणा की है उसने आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों तथा सरकारी अधिकारियों द्वारा पंचायत चुनावों में बहुत ज्यादा धांधली के खिलाफ 25 याचिकाएं दायर की है तथा खुलासा किया कि कल तीस  से अधिक याचिकांए उन अकाली दल के कार्यकर्ताओं के लिए न्याय की मांग को लेकर दायर की जाएंगी , जिन्हे चुनाव लड़ने का मौका नही दिया गया है।

इस बात का खुलासा करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंचायत चुनाव प्रक्रिया में गलत तरीके से निकाले गए सैंकड़ों पीड़ित व्यक्तियों ने पिछले दो दिनों के दौरान अकाली दल की कानूनी टीम से संपर्क किया। उन्होने कहा,‘‘ हम पिछले सप्ताह से शिकायतों की सूची तैयार कर रहे हैं और उन्हे राज्य चुनाव आयोग के पास भेज रहे हैं, हालांकि जैसा कि मुददे का अभी भी समाधान नही किया है, इसीलिए हमने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का फैसला किया है।’’

डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सत्तारूढ़ आप पार्टी की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होने कहा,‘‘ आज हमें शिकायतें मिली है कि गिददड़बाहा में 25 सरपंचों के नामांकन पत्र रदद कर दिए गए है, क्योंकि उन्हे संशोधित सूचियों में शामिल नही किया गया था। उन्होने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि इन सभी सरपंचों के नामांकन पत्र सही थे और उचित जांच के बाद उनके कागजात को मंजूरी दी गई थी, जबकि अब उनका नाम अंतिम सूची से हटा दिया गया है।’’

डा. चीमा ने कहा कि आज भी लोग वही रसीदें लेकर आए हैं जो उन्हे निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन पत्र दाखिल करते समय दी गई थी। उन्होने कहा,‘‘ अब निर्वाचन अधिकारी के पास उनके नामांकन का कोई लेखा-जोखा नही है। यह कागजों के साथ छेड़छाड़ और आवेदकों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के समान है। हमने इस मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए राज्य चुनाव आयोग से संपर्क किया है।’’

वरिष्ठ अकाली नेता ने यह भी खुलासा किया कि आवेदकों के मन में डर था कि जिन लोगों के नामांकन पत्र गलत  तरीके से रदद कर दिए गए, उनमें से कई ने कोई औपचारिक विरोध दर्ज नही कराया । उन्होने कहा,‘‘ ऐसा इसीलिए है क्योंकि इन आवेदकों को आप नेताओं द्वारा धमकाया गया और आवेदकों को डर है कि अगर उन्होने कोई औपचारिक शिकायत की तो उन्हे झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है। उन्होने कहा कि कुछ जगहों पर गैंगस्टर और गुंडों द्वारा चुनावों को प्रभावित करने की भी शिकायतें हैं।’’

डा. चीमा ने कहा कि अकाली दल ने चुनाव आयोग  को पार्टी द्वारा प्रस्तुत सभी शिकायतों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की भी याद दिलाई, जिसमें धर्मकोट की घटना भी शामिल है, जहां अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया। उन्होने कहा कि पार्टी ने जांच की प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाए ताकि इसकी पारदर्शिता का मूल्यांकन किया जा सके। उन्होने कहा,‘‘ हमने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे राज्य में आॅब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया जाए और बूथ स्तर पर पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाने की मांग की है।’’

 

Tags: Dr. Daljit Singh Cheema , Daljit Singh Cheema , Arshdeep Singh Kler , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD