Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

खेल और खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयास सराहनीय: तरुनप्रीत सिंह सौंद

अंतरराष्ट्रीय स्तर के और अधिक खिलाड़ी तैयार करने के लिए राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है: कैबिनेट मंत्री सौंद

Tarunpreet Singh Sond, Khanna, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Oct 2024

Last updated on: Oct 03, 2024, 00:00 IST

पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य, उद्योग और वाणिज्य, और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खेल और खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों की भरपूर सराहना की है। चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में स्थित हॉकी स्टेडियम में सब-जूनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए सौंद ने कहा कि अन्य खेलों के साथ-साथ पंजाब सरकार राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए भी विशेष प्रयास कर रही है। 

उन्होंने बताया कि हाल ही में पंजाब के 11 खिलाड़ियों को पीसीएस और डीएसपी की नौकरी दी गई है, जिनमें वे हॉकी खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक और ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि पंजाब ने 2023 में नई खेल नीति बनाई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले तैयारियों के लिए नकद राशि दी जाती है और पंजाब सरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कारों से सम्मानित करती है। सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार ने पेरिस ओलंपिक्स के 19 पंजाबी खिलाड़ियों को हाल ही में एक प्रभावशाली कार्यक्रम के दौरान कुल 12.50 करोड़ रुपये वितरित किए। इनमें से 10 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे जिन्होंने कांस्य पदक जीता था।

इसके अलावा, मान सरकार ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले 32 पंजाबी खिलाड़ियों को 29 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया था। नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले पंजाब के 136 खिलाड़ियों को भी 4 करोड़ 58 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में मौजूदा सरकार लगभग 88 करोड़ रुपये का इनाम खिलाड़ियों को वितरित कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के और अधिक खिलाड़ी तैयार करने के लिए राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा रहा है। निचले स्तर से खिलाड़ी तैयार करने के लिए हर साल "खेल वतन पंजाब" का आयोजन किया जा रहा है। इसका तीसरा सीजन चल रहा है। उन्होंने बताया कि खेल वतन पंजाब के दूसरे सीजन में लगभग साढ़े चार लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। लगभग 11,000 विजेता खिलाड़ियों को 8.69 करोड़ रुपये की नकद राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी। सौंद ने पंजाब के युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , Khanna , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD