Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर केवीआईसी ने देश भर के लाखों खादी कारीगरों को दी खुशियों की सौगात

Jagat Prakash Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Jitan Ram Manjhi,Shobha Karandlaje
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई /नई दिल्ली (अनिल बेदाग) , 02 Oct 2024

Last updated on: Oct 02, 2024, 00:00 IST

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने गांधी जयंती के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के विजन को विस्तार देते हुए, देश भर के लाखों खादी कारीगरों की पारिश्रमिक बढ़ाने की घोषणा की। चरखे पर सूत कातने वाली कत्तिनों की पारिश्रमिक में 25 प्रतिशत और करघे पर बुनायी करनेवाले बुनकरों की पारिश्रमिक में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई। 

इसके साथ ही, गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित फ्लैगशिप 'खादी भवन' समेत देश भर में खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत छूट की भी शुरुआत हुई। पूज्य बापू की जयंती के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री श्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय एमएसएमई और श्रम व रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा कलंदलाजे समेत केवीआईसी अध्यक्ष श्री मनोज कुमार और कई गणमान्य लोगों ने परंपरा के अनुसार बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित खादी भवन में खरीददारी कर गांधी जयंती के अवसर पर खादी उत्पादों पर शुरू होने वाली विशेष छूट का शुभारंभ किया। 

केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी नड्डा ने खादी के कुर्ते का कपड़ा और ग्रामोद्योग उत्पाद खरीदे और ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने देशवासियों से खादी के उत्पाद खरीदने की अपील की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एमएसएमई श्री जीतन राम मांझी ने भी मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की कि वो खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और आत्मनिर्भर अभियान का हिस्सा बने। 

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए केवीआईसी अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था,” मैं चरखे पर खींचे जाने वाले हर धागे में ईश्वर को देखता हूं।“ पूज्य बापू के इसी ध्येय वाक्य को अपनाते हुए केवीआईसी लगातार ‘चरखा क्रांति’ के माध्यम से गरीब कल्याण का ताना-बाना बुन रहा है। 

इसी क्रम में विगत 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूज्य बापू के जन्मस्थान पोरबंदर में आयोजित एक कार्यक्रम में चरखे पर सूत कातने वाली कत्तिनों की पारिश्रमिक में 25 प्रतिशत और बुनकरों की पारिश्रमिक में 7 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की गयी थी। ये बढ़ी हुई पारिश्रमिक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर 2024 से लागू हो गयी है। 

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक कत्तिनों को प्रति लच्छा 10 रुपये की मजदूरी मिलती थी, जिसे 2.50 रुपये बढ़ाकर 12.50 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि उनके कार्यकाल में दूसरी बार कत्तिनों और बुनकर की पारिश्रमिक बढ़ाई गयी है। इससे पहले 1 अप्रैल 2023 को 7.50 रुपये से बढ़ाकर इसे 10 रुपये प्रति लच्छा किया गया था। 

केवीआईसी अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खादी क्रांति’ ने कत्तिनों और बुनकरों के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। खादी का कारोबार पिछले वित्त वर्ष में 1 लाख 55 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप इसका लाभ खादी परिवार के कारीगरों तक पहुंचाने के लिए आयोग ने पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने बताया कि देश भर में करीब 3000 पंजीकृत खादी संस्थाएं हैं जिनके माध्यम से 4.98 खादी कारीगरों को रोजगार मिल रहा है, जिसमें 80 प्रतिशत के करीब महिलाएं है। बढ़ी हुई पारिश्रमिक से इन्हें आर्थिक रूप से नई शक्ति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में अभी तक 213 प्रतिशत के करीब पारिश्रमिक बढ़ाई गयी है, जोकि इस बात का प्रतीक है कि खादी के माध्यम से ग्रामीण भारत आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। 

मीडिया से संवाद के दौरान अध्यक्ष केवीआईसी ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी के फ्लैगशिप शोरूम समेत पूरे देश में विशेष छूट अभियान की शुरुआत की गयी है। ये छूट 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 तक चलेगी। इस दौरान खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। 

उन्होंने आगे कहा कि लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद से पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन ने गांधी जयंती के दिन प्रतिवर्ष बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। गांधी जयंती के दिन पिछले तीन वर्षों के बिक्री के आंकड़े देखें तो हर वर्ष गांधी जयंती पर बिक्री ने 1 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया है। 

वित्त वर्ष 2021-22 में जहां खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 1.01 करोड़ रुपये थी, वहीं 2022-23 में ये बढ़कर 1.34 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में बिक्री का आंकड़ा 1.52 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। ये सभी आंकड़े इस बात के प्रतीक है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नये भारत की नयी खादी’ ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेड इन इंडिया’ अभियान की अगुवा बन चुकी है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Jitan Ram Manjhi , Shobha Karandlaje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD