Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भगवंत मान को गृह मंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही: शिरोमणी अकाली दल

कहा कि जब हाईकोर्ट के न्यायाधीश को पंजाब पुलिस पर विश्वास नही तो 3 करोड़ पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस पर कैसे भरोसा कर सकते हैं: डाॅ. दलजीत सिंह चीमा

Dr. Daljit Singh Cheema, Daljit Singh Cheema, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Oct 2024

Last updated on: Oct 01, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि जिस तरह से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश ने जिस तरह से पंजाब पुलिस द्वारा उन्हे मुहैया कराई गई सुरक्षा में अविश्वास प्रकट किया, उसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान को गृह मंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है।

डा. दलजीत सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री से गृह मंत्री के रूप में अपनी विफलता के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने का अनुरोध करते हुए कहा,‘‘ इस घटनाक्रम से पता चलता है कि एक समय अनुशासित और पेशेवर पुलिस फोर्स श्री भगवंत मान की अगुवाई में किस स्तर तक पहुंच गया है।’’

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री गृह मंत्री के तौर पर भी राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और गैंगस्टर राज को पनपने से रोकने में नाकाम रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ अब हमारे पास पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश हैं जो पंजाब पुलिस की निष्पक्षता की निंदा कर रहे हैं , और उन्हे चंडीगढ़ पुलिस यां हरियाणा पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध कर रहे हैं।’’

अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को पंजाबियों को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होने कहा,‘‘ जब उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को पंजाब पुलिस पर विश्वास नही है तो तीन करोड़ पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस पर कैसे भरोसा कर सकते हैं?’’ उन्होने कहा कि आम आदमी के अलावा पेशेवर और उद्योगपत्ति जबरन वसूली और टारगेट कीलिंग और झपटमारी की घटनाओं का सामना कर रहे हैं। 

उन्होने कहा,‘‘ डर के इसी माहौल के कारण ही पंजाब में कोई निवेश नही आ रहा और यहां तक कि घरेलू उद्यमी भी अब पड़ोसी राज्यों में निवेश कर रहे हैं। इस गड़बड़ी से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका  है कि श्री भगवंत मान को गृहमंत्री के रूप में कर्तव्यों में विफल रहने पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

 

Tags: Dr. Daljit Singh Cheema , Daljit Singh Cheema , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD