Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष और पारदर्शी पंचायत चुनाव करवाने का किया आह्वान

हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा चुनाव आयोग, बोली या अन्य कदाचार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Babbi Badal, Neel Garg, Dr. S.S Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Oct 2024

Last updated on: Oct 01, 2024, 00:00 IST

पंचायत चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्य चुनाव आयोग पहुंचा और चुनाव आयुक्त से अपनी चिंताएं व्यक्त की। आप नेताओं ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की और इससे संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के बाद अपने बयान में हरपाल चीमा ने पंचायत प्रणाली के महत्व पर जोर देते हुए इसे लोकतंत्र की सबसे छोटी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई बताया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हर पांच साल में सरपंच और पंच के चुनाव स्थानीय शासन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

“यह चुनाव केवल पदों के बारे में नहीं है; यह पंजाब के लोगों की आवाज और अधिकारों के बारे में है।चुनाव आयुक्त से मुलाकात दौरान उनके साथ आप नेता नील गर्ग, डॉ. सनी अहलूवालिया और बब्बी बादल मौजूद थे। चीमा ने उन रिपोर्टों पर चिंता जताई जिसमें संकेत दिया गया है कि कुछ व्यक्ति सरपंच और पंच पदों के लिए बोली (नीलामी) में शामिल होकर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने का प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह अनैतिक प्रथा न केवल हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की पवित्रता को धूमिल करती है बल्कि सार्वजनिक प्रतिनिधित्व के सार को भी खतरे में डालती है। बैठक के दौरान आप प्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग से ऐसी किसी भी अनियमितता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया और तुरंत जांच की मांग की। 

चीमा ने कहा कि हम चुनाव आयोग से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की चुनावी कदाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान करते हैं। लोकतंत्र में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। हमें आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।

इसके अलावा आप प्रतिनिधिमंडल ने मतदान केंद्रों, विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की और कहा, "यह देखते हुए कि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद गिनती शुरू हो जाएगी, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि परिणामों के किसी भी संभावित दुरुपयोग या हेरफेर को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा हो।" 

उन्होंने अनुरोध किया कि एसएसपी, डीसी, एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों सहित स्थानीय अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया की अखंडता की रक्षा के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने का काम सौंपा जाए। सुरक्षा चिंताओं के अलावा, चीमा ने मतदाताओं को उनके अधिकारों और उनके वोटों के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए मतदाता जागरूकता पहल का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के मतदाता जागरूक हैं, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बेईमान तत्वों द्वारा गुमराह न हों। इसलिए एक व्यापक जागरूकता अभियान आवश्यक है। चीमा ने कहा कि हम एक स्वच्छ चुनावी प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

चुनाव में एक-एक लोगों का वोट बेहद मायने रखता है। प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। चुनाव आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए उपाय किए जाएंगे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Babbi Badal , Neel Garg , Dr. S.S Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD