Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता : मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान

Sunder Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Sep 2024

Last updated on: Sep 29, 2024, 00:00 IST

25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं डयूटी प्रतियोगिता में मार्च पास्ट में धर्मशाला पहले स्थान पर रहा, चंबा दूसरे तथा कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा इसी तरह से आठ सौ मीटर की दौड़ में पुरूष वर्ग में मंडी के कुलविंदर ने पहला, सोलन के जसवीर ने दूसरा, धर्मशाला के रिशव ने तीसरा तथा चंबा के मनीष कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया इसी तरह की महिला वर्ग की आठ सौ मीटर की दौड़ में नाहन की मनीषा ठाकुर ने पहला, चंबा की दीपिका ने दूसरा, शिमला की अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले राज्य वन खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य संसदीय सचिव सुंदर लाल ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि वन विभाग के फील्ड अधिकारियों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है इसलिए प्रत्येक वन अधिकारी और कर्मचारी का शारीरिक तौर पर तंदरूस्त होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाइन स्टाफ का मनोबल बनाए रखने तथा उनकी सहायता हेतु 2061 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती की जा रही है इससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

 मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना आरंभ की गई है। जिसका उददेश्य राज्य की बंजर चोटियों व पहाड़ियों को पौधारोपण से हरा भरा बनाना है। उन्होंने कहा कि वनों में साठ प्रतिशत फलदार पौधे लगाने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इसके साथ ही टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चिह्न्ति स्थानों पर इको टूरिज्म साइट्स विकसित की जा रही हैं। 

मुख्यातिथि ने वन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इससे पहले पीसीसीएफ डा पवनेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए 25 वीं राज्य वन खेलकूद प्रतियोगिता में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 वन वृतों के 800 वन कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में विभिन्न खेलों में भाग लेने के एकत्रित हुए हैं इस बार खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट शामिल किए गए हैं।

इस अवसर पर नोडल आफिसर स्पोर्ट्स के थिरूमल तथा मुख्य वन अरण्यपाल ई विक्रम ने भी सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा डीएफओ हेडर्क्वाटर राहुल शर्मा ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार भी व्यक्त किया। महाविद्यालय धर्मशाला की छात्राओं ने झमाकड़ा तथा टिप्पा के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। 

मुख्यातिथि सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने मार्च पास्ट तथा आठ सौ मीटर के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ज्वाइंट सेक्रेटरी वन विभाग प्रवीण टॉक, महापौर नीनू शर्मा, पूर्व में महापौर रहे देवेंद्र जग्गी, पार्षद अनुराग, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष भजन चौधरी सहित वन विभाग के विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Tags: Sunder Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD