Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

सौंद द्वारा खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित दो दिवसीय इंकलाब मेले का उद्घाटन

इंकलाब मेला पंजाब की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारी नायकों की विचारधारा से अवगत कराने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगा: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Shaheed Bhagat Singh, Khatkar Kalan, Harbhajan Singh ETO, Mohinder Bhagat, Malwinder Singh Kang, Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, Santosh Kataria, Dr. Sukhwinder Sukhi, Binnu Dhillon, Rajesh Dhiman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खटकड़ कलां, (बंगा) , 28 Sep 2024

Last updated on: Sep 28, 2024, 00:00 IST

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक  मामले के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित दो दिवसीय इंकलाब मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व का गौरव हैं और पंजाब सरकार उनकी सोच का अनुसरण करते हुए उनके सपनों का देश बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

समूचे देशवासियों को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरा पंजाब इस महान शहीद को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विशेष पहल के तहत राज्य में फिर से मेलों का आयोजन शुरू किया गया है और इसी कड़ी में खटकड़ कलां में दो दिवसीय 'इंकलाब मेला' शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित किया गया है। 

यह 'इंकलाब मेला' पंजाब की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारी नायकों की विचारधारा से अवगत कराने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगा।उन्होंने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी खटकड़ कलां में शपथ ली थी और आज राज्य के सरकारी कार्यालयों में आजादी के असली नायकों की तस्वीरें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली एयरपोर्ट का नाम भी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा है।इससे पहले उन्होंने शहीद भगत सिंह के पिता किशन सिंह की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीद की प्रतिमा को नमन किया।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने इंकलाब मेले की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक संतोष कटारिया और डॉ. सुखविंदर सुख्खी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गौरतलब है कि दो दिनों तक चलने वाले इस इंकलाब मेले के दौरान शानदार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रसिद्ध गायक और कलाकारों के अलावा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेले के दौरान शहीद भगत सिंह से संबंधित नाटकों का मंचन, विभिन्न प्रदर्शनियों और स्टॉलों का आयोजन किया गया है। खाने-पीने के स्टॉलों के अलावा बच्चों के लिए झूले विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सौंद ने मेले की बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद भगत सिंह के पारिवारिक सदस्यों और पंजाब के पैरा ओलंपियनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन और सांस्कृतिक मामले एवं सूचना और लोक संपर्क विभाग के सचिव मालविंदर सिंह जग्गी, डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान, एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Shaheed Bhagat Singh , Khatkar Kalan , Harbhajan Singh ETO , Mohinder Bhagat , Malwinder Singh Kang , Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , Santosh Kataria , Dr. Sukhwinder Sukhi , Binnu Dhillon , Rajesh Dhiman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD