Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिरोमणी अकाली दल ने राज्य में पंचायत चुनावों के संचालन में गंभीर खामियों का पर्दाफाश किया

पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गांव में एक भी घर एस.सी का नही । कहा कि मतदाताओं के नाम बहुत ज्यादा संख्या में हटाए गए: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Sep 2024

Last updated on: Sep 27, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज राज्य में पंचायत चुनावों के संचालन में गंभीर खामियों को उजागर करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार नही चाहती कि  लोग पंचायती चुनावों में भाग लें ताकि वह अधिकांश गांवों में प्रशासक नियुक्त कर सके और ग्रांटों पर नियंत्रण रख सके।

आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा,‘‘ यह बेहद निंदनीय है कि राज्य में आचार संहिता लागू हुए 48 घंटे बीत चुके और विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित गांवों की सूचियां अब तक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) के पास उपलब्ध नही है।’’ उन्होने कहा कि इसके अलावा विपक्षी पार्टियों के लोगों को बीडीपीओ के पास जाने से रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात करके बीडीपीओ कार्यालयों को किले में तबदील कर दिया गया है।

पंचायतों के आरक्षण्ण में घोर अनियमितताओं के बारे में बताते हुए अकाली नेता ने कहा कि अमृतसर जिले के गांव बल्लोवाली ब्लाक तरसिका में पंचायत को एस.सी समुदाय के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जबकि गांव में एससी समुदाय के एक भी सदस्य का घर नही है। उन्होने कहा कि पहले आरक्षण रोटेशन के आधार पर किया जाता था, लेकिन इस बार गांवों की सूची आप विधायकों और हलका इंचार्जों को सौंप दी गई है ताकि वे अपनी मर्जी के अनुसार आरक्षण लागू कर सकें। उन्होने कहा कि मतदाता सूचियों के मामले में भी  उन लोगों के नाम हटा दिए गए हैं जिन्होने लोकसभा चुनावों में मतदान किया था ।

सरदार मजीठिा ने कहा कि अनियमितताओं के अलावा, धान के मौसम के दौरान चुनाव का समय जानबूझकर चुना गया है, यह जानते हुए भी कि किसान अपनी फसल काटने में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं और मजदूर मंडियों में व्यस्त हैं। उन्होने कहा,‘‘ आप सरकार नही चाहती कि लोग मतदान करें और यह सब इसीलिए कर रही है ताकि वह गांवों में प्रशसाक नियुक्त कर सके और पंचायत के फंडों पर नियंत्रण रख सके। 

उन्होने कहा कि मौजूदा समय में भी सरपंचों को हटाने के बाद प्रशासकों का इस्तेमाल करके ऐसा ही किया जा रहा है। उन्होने कहा,‘‘ अगर हाल के दिनों में मनरेगा फंड के इस्तेमाल की सीबीआई जांच कराई जाए तो मंत्रियों समेत सभी जेई और अन्य अधिकारी इन फंडों का दुरूपयोग के दोषी पाए जाएंगें।’’वरिष्ठ अकाली नेता ने विरोधियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए की जा रही मनमानी की ओर भी इशारा किया। 

उन्होने कहा कि अजनाला विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में पूर्व सरपंच ब्रहम सिंह झंडेर , जो 2022 के विधानसभा चुनाव मं आप पार्टी की टिकट के दावेदार थे और अब आप के खिलाफ मौजूदा चुनाव लड़ने वाले थे, उनके झूठे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होने कहा कि लोगों को एनओसी नही मिल रही और वे बीडीपीओ के कार्यालयों में चूल्हा टैक्स जमा नही कर पा रहे हैं, जो चुनाव लड़ने के लिए जरूरी है। उन्होने कहा,‘‘ दुर्भाग्यपूण बात तो यह है कि बीडीपीओ मतदाता सूची उपलब्ध नही करा रहे हैं, जबकि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।’’

सरदार मजीठिया ने कहा कि पारदर्शिता के दावे के साथ सत्ता में आई आप सरकार ने साबित कर दिया है कि वह राज्य में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होने कहा कि एक साल से अधिक की देरी से कराए जा रहे पंचायत चुनाव सभी लोकतांत्रिक मानदंडों के खिलाफ हैं और एक दिखावा साबित हो रहे हैं। सरदार मजीठिया के साथ जोध सिंह समरा, बलजीत सिंह जलालउसमां, रणबीर सिंह राणा लोपोके, रंजीत सिंह छजलवंडी और राजविंदर राजा लधे जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) भी मौजूद थे।

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD