Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एस.पी. सिंह बघेल ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में स्टार्टअप्स के नवाचार उत्पादों का किया उद्घाटन

Professor SP Singh Baghel, BJP, Bharatiya Janata Party, World Food India 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Sep 2024

Last updated on: Sep 23, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बाघेल ने आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में विभाग के मंडप का दौरा किया। उन्होंने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले स्टार्टअप्स की तकनीकी उपायों की सराहना की। उन्होंने कुछ स्टार्टअप्स द्वारा विकसित नए उत्पादों को भी लॉन्च किया।वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 की शुरुआत वाले दिन एक सीईओ राउंडटेबल आयोजित किया गया, जिसमें विभाग ने भी हिस्सा लिया। 

इसकी सह-अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने की। इस महत्वपूर्ण सभा में खाद्य प्रसंस्करण एवं संबद्ध क्षेत्रों में अग्रणी भारतीय और वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से ज्यादा सीएक्सओ एक साथ आए।श्रीमती अलका उपाध्याय, सचिव, पशुपालन और डेयरी विभाग ने 19 सितंबर 2024 को भारत मंडपम के हॉल नंबर 2 में पशुपालन और डेयरी विभाग के मंडप का उद्घाटन किया। पशुपालन और डेयरी विभाग ने 19 से 22 सितंबर 2024 को आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में हिस्सा लिया।

इस मंडप में विभाग ने पशुपालन और डेयरी क्षेत्र की मुख्य योजनाएं, कार्यक्रम, नई पहल और नवाचार प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया। मंडप में 25 स्टॉल लगाए गए जिनमें राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, स्टार्ट-अप्स और पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के स्टॉल भी शामिल थे। मंडप में मुख्य आकर्षण “सेल्फी पॉइंट”, स्टार्ट-अप और कंपनियों द्वारा विभिन्न अभिनव उत्पादों का लाइव प्रदर्शन था। 

प्रदर्शनी ने विभाग द्वारा तकनीकी विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्र की उन्नति एवं विकास को सुविधाजनक बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।विभाग ने 20 सितंबर 2024 को भारत मंडपम के सम्मेलन कक्ष 15 में 'पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता और युवा विकास' नामक ज्ञान सत्र का आयोजन किया। सुश्री वर्षा जोशी, अतिरिक्त सचिव (डीएएचडी) ने सत्र का संचालन किया। 

प्रतिष्ठित वक्ताओं में डॉ. राजेश शर्मा, समूह प्रमुख (एएन), एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड), श्री निर्मल चौधरी, संस्थापक, मिल्क स्टेशन, डॉ. अरिंदम मुखोपाध्याय, प्रबंधक (उत्पादन), हरिनघाटा मीट संयंत्र, पश्चिम बंगाल पशुधन विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, श्री राहुल गणपति, संस्थापक, अत्सुया टेक्नोलॉजीज और डॉ. लिपि साईरीवाल, उपायुक्त, एनएलएम डिवीजन, डीएएचडी शामिल थे। इस सत्र का उद्देश्य युवाओं को पशुधन क्षेत्र में शामिल करने के लिए नवाचार रणनीतियों का पता लगाना, उद्यमिता के अवसरों को आगे बढ़ाना और पशुपालन प्रबंधन में चुनौतियों का समाधान करना था।

 

Tags: Professor SP Singh Baghel , BJP , Bharatiya Janata Party , World Food India 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD