Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आधा कार्यकाल पूरा हुआ लेकिन आप सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के लिए कुछ नही किया : शिरोमणी अकाली दल

कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी मुददे से निपटने में नाकाम रहे, चाहे वह कानून-व्यवस्था, ड्रग्ज का खतरा, कृषि संकट यां स्वास्थ्य यां शिक्षा हो: सरदार अर्शदीप सिंह कलेर

Arshdeep Singh Kler, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Sep 2024

Last updated on: Sep 19, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली  दल ने आज कहा है कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लिया है,लेकिन उसने पंजाब और पंजाबियों के लिए कुछ भी नही किया है।पार्टी ने कहा कि आप सरकार कानून-व्यवस्था, नशीले पदार्थों के प्रसार पर नियंत्रण, किसानों की स्थिति सुधारने और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बुनियादी ढ़ांचे में सुधार करने में बुरी तरह विफल रही है। उन्होने कहा,‘‘ आप सरकार ने पंजाब को कर्ज के जाल में बुरी तरह फंसा दिया है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता सरदार अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा है कि अपने कार्यकाल के पहले आधे हिस्से में आप सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को तबाह कर दिया और जबरन वसूली और टारगेट कीलिंग आम बात हो गई है। उन्होने कहा कि स्थिति ऐसी है कि आप सरकार ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया कि पंजाब पुलिस द्वारा खूंखार गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से पुलिस हिरासत में साक्षात्कार की सुविधा दिए जाने के बाद जबरन वसूली और टारगेट कीलिंग के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। 

उन्होने कहा,‘‘ राज्य में कोई भी सुरक्षित नही है, यहां तक कि स्नैचिंग और डकैती भी बढ़ रही है।’’ उन्होने कहा कि इसके कारण राज्य से उद्योग पलायन कर रहा है और यहां तक कि कोई निवेश नही आ रहा है। सरदार कलेर ने कहा कि आप सरकार राज्य में ड्रग्ज के प्रसार को रोकने में नाकाम रही है। उन्होने कहा,‘‘ आज नशे की डिलीवरी हो रही है, क्योंकि सत्ताधारी पार्टी के मंत्री, विधायक और अन्य नेता इन नशा तस्करों के साथ मिलकर पैसा कमा रहे हैं।’’ 

उन्होने कहा कि पुलिस को भी इस नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने से रोका जा रहा है।अकाली नेता ने कहा कि इसी प्रकार किसान समुदाय भी पीड़ित है क्योंकि गिरदावरी शुरू होने से पहले किसानों को उनकी फसल के नुकसान के लिए मुआवजा देने के मुख्यमंत्री के दावों के विपरीत, किसानों को उनकी फसल के नुकसान के लिए एक भी पैसा नही मिला है।

सरदार कलेर ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति भी लोगों के सामने है क्योंकि मुख्यमंत्री खुद दावा कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों से भागना और इन स्कूलों में पढ़ने के बजाय साथी छात्रों के साथ मिलकर लड़ना आसान है। उन्होने कहा कि आप सरकार एक भी नया स्कूल खोलने में नाकाम रही है और पूर्ववर्ती बादल सरकार द्वारा खोले गए मेरिटोरियस स्कूलों को ही स्कूल आॅफ एमिनेंस के रूप में फिर से तैयार किया गया है।

सरदार कलेर ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति बेहद नाजुक हो रही है और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को बंद करके आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं, जो आम आदमी को लाभ पहुंचाने में नाकाम रहे हैं। उन्होने कहा कि जब मुख्यमंत्री को आम आदमी क्लीनिक यां स्थानीय अस्पतालों के बजाय दिल्ली के अस्पतालों में इलाज के लिए हवाई मार्ग से ले जाना पड़ा है तो कोई भी आसानी से समझ सकता है कि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों की क्या हालत होगी।

अकाली दल के प्रवक्ता ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि भगवंत मान ने पंजाब को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उन्होने अपने कार्यकाल के पहले आधे हिस्से में एक लाख करोड़ रूपये का अभूतपूर्व कर्ज लेकर राज्य को वित्तीय दिवालियापन की ओर धकेलने सहित सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

 

Tags: Arshdeep Singh Kler , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD