Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से भगोड़े अमृतपाल सिंह को ऑस्ट्रिया से वापस भारत लाया गया

डीजीपी गौरव यादव ने भगोड़े को सफलतापूर्वक भारत लाने के लिए बटाला पुलिस और आंतरिक सुरक्षा विंग की सराहना की

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 13 Sep 2024

Last updated on: Sep 13, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार न्याय सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से बटाला के गांव भोमा के निवासी अमृतपाल सिंह, जिसके खिलाफ कई जघन्य अपराध दर्ज हैं, को ऑस्ट्रिया से सफलतापूर्वक डिपोर्ट करवा लिया है। वह आज सुबह 7 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा और बटाला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, "पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से किए गए अथक प्रयासों के बाद, कई जघन्य आपराधिक मामलों में दोषी अमृतपाल सिंह निवासी गांव भोमा थाना घुम्मण को ऑस्ट्रिया से भारत सफलतापूर्वक डिपोर्ट किया गया है।" गौरतलब है कि दोषी अमृतपाल सिंह एक भगोड़ा  है ,जो ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि डिपोर्ट किया गया आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, नशीले पदार्थों से संबंधित अपराध और शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों समेत कई जघन्य अपराधों में शामिल है। 

उसे डिपोर्ट करना पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डीजीपी ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को भारत वापस लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहेल कासिम मीर के नेतृत्व वाली बटाला पुलिस की पूरी टीम और पंजाब पुलिस के आंतरिक सुरक्षा विंग के अथक प्रयासों की सराहना की।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने बताया कि आरोपी अमृतपाल सिंह, जिसे कई मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था, 2022 में दुबई और सर्बिया के रास्ते ऑस्ट्रिया भाग गया था, और तब से गिरफ्तारी से बच रहा था। उन्होंने आगे कहा कि उसने वहां राजनीतिक शरण के लिए भी आवेदन किया था।

एसएसपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्राधिकरणों के लगातार प्रयासों और सहयोग के बाद, पंजाब पुलिस ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए उसे भारत वापस लाया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD