Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

2014 बैच की आईएएस डॉ. प्रीति यादव ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला

मुख्यमंत्री के निर्देशों और लोगों की मांग के मुताबिक हर सरकारी योजना का लाभ निचले स्तर तक पहुँचाना होगा मुख्य प्राथमिकता - डॉ. प्रीति यादव

Preeti Yadav, Showkat Ahmad Parray, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 13 Sep 2024

Last updated on: Sep 13, 2024, 00:00 IST

2014 बैच की सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ. प्रीति यादव ने आज पटियाला के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने शौकत अहमद परे की जगह यह पद संभाला है, जिनका तबादला डिप्टी कमिश्नर बठिंडा के रूप में हुआ है। डॉ. प्रीति यादव ने अपना कार्यभार संभालने के बाद कहा कि, "पटियाला जिला उनके लिए नया नहीं है क्योंकि वे पहले भी यहां बतौर एडीसी सेवाएं दे चुकी हैं और वे जिले के बारे में अच्छी तरह जानती हैं।" 

डॉ. यादव ने कहा कि अब उन्हें दोबारा पटियाला की सेवा करने का मौका मिला है, तो उनकी यह मुख्य प्राथमिकता रहेगी कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों और लोगों की मांगों को समझकर जिले का विकास किया जाए और पंजाब सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों के लिए निचले स्तर तक पहुँचाया जाए। डॉ. प्रीति यादव ने जिले के निवासियों को खुला निमंत्रण दिया कि वे जिले में और सुधार लाने के लिए अपने सुझाव उन्हें दें, ताकि जिले को और आगे बुलंदियों पर ले जाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि शहर के सुधार के लिए सुझाव डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की ईमेल [email protected] पर भेजे जा सकते हैं, वे अपनी ईमेल खुद देखती हैं और आए सुझावों पर तुरंत अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई तकलीफ या किसी सरकारी कार्यालय से संबंधित कोई समस्या है, तो उसके हल के लिए भी उनके कार्यालय के दरवाजे हमेशा खुले हैं।  

डॉ. प्रीति यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब सरकार द्वारा सूबे को हराभरा बनाकर इसका बहुआयामी विकास लक्षित किया गया है, ताकि बढ़ती गर्मी को भी कम किया जा सके। इसलिए विकास के साथ-साथ मौजूदा हरियाली को बचाकर अधिक से अधिक पेड़ और लगाने के लिए हर नागरिक को अपना योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए।  

इससे पहले नए डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव के जिला प्रशासनिक परिसर पहुंचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' पेश कर सलामी दी। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की सभी शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पद छोड़कर जा रहे शौकत अहमद परे को विदाई दी गई और नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालने वाली डॉ. प्रीति यादव का स्वागत किया गया।  

डॉ. प्रीति यादव द्वारा पटियाला के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालने के मौके पर एसएसपी डॉ. नानक सिंह, नगर निगम के कमिश्नर अदित्या डिचलवाल, पीडीए की सीए मनीषा राणा, एडीसी (ज) कंचन, एडीसी (ग्रामीण विकास) डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी, एएसपी (सिटी-1) वैभव चौधरी, एडीसी (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, पीडीए के एसीए जसनप्रीत कौर, एसडीएमज अरविंद कुमार, रविंदर सिंह, तरसेम चंद और रिचा गोयल, नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर बबंदीप सिंह वालिया, पीडीए के एस्टेट ऑफिसर दीपजोत कौर, डीएसपी अच्छरू राम सहित डीसी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. प्रीति यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया।  

 

Tags: Preeti Yadav , Showkat Ahmad Parray , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD