Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड: छह हमलावरों का मुख्य टारगेट था मृतक दिलदीप, जांच में हुआ खुलासा

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस की मदद से औरंगाबाद से गिरफ्तार किए गए छह हमलावरों को पकड़ने के लिए 'ऑपरेशन डेजर्ट' शुरू किया था।

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur, Ferozepur Triple Murder Case, Aurangabad, Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Sep 2024

Last updated on: Sep 09, 2024, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से छह शूटरों को गिरफ्तार कर दो दिन पहले हुए सनसनीखेज फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड को सुलझाने के बाद, मामले की जांच में खुलासा किया है कि हमलावरों का मुख्य निशाना मृतक दिलदीप था। हत्याकांड के दौरान एक युवती समेत दो अन्य पीड़ितों की जवाबी गोलीबारी में अनजाने में मौत हो गई।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा (चोहला साहिब, तरनतारन); प्रिंस (गांव कुंडे, फिरोजपुर); रविंदर सिंह उर्फ रवि उर्फ सुखू; सुखचैन सिंह; अक्षय उर्फ बगीचा; और राजबीर सिंह उर्फ दलेर सिंह (सभी बस्ती बाग वाली, फिरोजपुर) के रूप में हुई है। ये गिरफ्तारियां औरंगाबाद के हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे एक्सप्रेस हाईवे पर पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ), फिरोजपुर जिला पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गईं।

जानकारी अनुसार 3 सितंबर को दोपहर 12:50 बजे दिलदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, जसप्रीत कौर, आकाशदीप और हरप्रीत उर्फ जॉंटी गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब, कंबोज नगर, फिरोजपुर शहर के पास एक कार में जा रहे थे, तभी छह अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दिलदीप सिंह उर्फ लाली,आकाशदीप सिंह और उनकी बहन जसप्रीत कौर की मौत हो गई, जबकि अनमोलप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह घायल हो गए और अस्पताल में इलाजरत हैं।

एआईजी एजीटीएफ गुरमीत चौहान, एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल और एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा ने आज यहां इंटेलिजेंस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को फिरोजपुर लाया जा रहा है और आज शाम तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आगे की पूछताछ के लिए सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हत्या दिलदीप सिंह और बुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी मल्ल के बीच व्यक्तिगत रंजिश के कारण की गई थी। उन्होंने बताया कि मृतक दिलदीप सिंह का पहले भी आपराधिक पृष्ठभूमि थी। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी बुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष के डीपोर्ट/हवालगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी साझा करते हुए एआईजी गुरमीत चौहान ने कहा कि अपराध स्थल और मृतकों की पृष्ठभूमि से सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन 'डेजर्ट' शुरू किया गया था और मानव सूझ-बूझ और बारीकी से तकनीकी जांच के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस और फिरोजपुर पुलिस ने आरोपित दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी दलजीत ने खुलासा किया कि उसे पीड़ितों की  रैकी करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का काम सौंपा गया था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, एजीटीएफ ने महाराष्ट्र के नांदेड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का पता लगाया और एडीजीपी (एजीटीएफ) प्रमोद बान पंजाब द्वारा केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ 6 और 7 सितंबर 2024 की दरमियानी रात 3 बजे जानकारी साझा की गई। इस जानकारी के आधार पर पुलिस कमिश्नर, छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) ने अपनी टीमों को सतर्क किया और कार्रवाई शुरू कर दी। इस प्रकार, डीएसपी, एजीटीएफ राजन परमिंदर सिंह ने महाराष्ट्र पुलिस की टीमों के समन्वय से और पंजाब पुलिस द्वारा साझा की गई समय पर दी गई सूचना के आधार पर इनोवा गाड़ी एम एच 26ए सी 5599 को रोका और आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

यह उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं, जिनके खिलाफ हत्या, इरादा हत्या , डकैती, एनडीपीएस एक्ट, हथियार एक्ट आदि के केस दर्ज हैं। जबकि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा को भी दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है।इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103, 109, 351(2), 191(3), 190 और 61(2) और धारा और हथियार एक्ट की धारा 25(6) और 25(7) के तहत एफआईआर नंबर 344 दिनांक 03.09.2024 को थाना सिटी फिरोजपुर में दर्ज की गई थी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur , Ferozepur Triple Murder Case , Aurangabad , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD