Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘आप दी सरकार, आप दे दुआर’ अभियान के अंतर्गत मुकेरियां के गांव हरसे कलोता में लगा शिकायत निवारण कैंप

शिकायत निवारण कैंप का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनानाः डिप्टी कमिश्नर

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुकेरियां/होशियारपुर , 30 Aug 2024

Last updated on: Aug 30, 2024, 00:00 IST

पंजाब सरकार के आप दी सरकार, आप दे दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओऱ से उप मंडल मुकेरियां के गांव हरसे कलोता में शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने पहुंच कर जहां कैंप का जायजा लिया वहीं लोगों की शिकायतें भी सुनी। 

इस मौके पर एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। कैंप के दौरान जहां लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देते हुए उनकी समस्याएं सुनी गई वहीं पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी गई व उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि यह शिकायत निवारण कैंप मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में लग रहे हैं, जिसके तहत प्रशासनिक सेवाओं को लोगों के द्वार पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कैंप में उपस्थित लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाना है, ताकि आम जनता को अपने अधिकारों और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के कैंप से प्रशासन और जनता के बीच संवाद का पुल मजबूत होता है और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है।

कोमल मित्तल ने कहा कि आप दी सरकार, आप दे दुआर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझना और उन्हें तत्काल राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके।

 डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान संबंधी जागरुक करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें और मिल कर नशे के कुष्ठ को खत्म करने में सहयोग दें।

एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने  लोगों से अपील की कि अगर उनके आस-पास कोई व्यक्ति नशा बेचता है, तो वे इसकी सूचना होशियारपुर पुलिस ड्रग हैल्पलाइन नंबर 95016-60318 पर दे सकता है। सूचना देने वालेका नाम व पता गुप्ता रखा जाएगा।

कैंप में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए थे, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बिजली, पानी सहित विभागों के अधिकारी मौजूद थे, जिनकी ओर से महत्वपूर्ण सेवाओं से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान की गई। लोगों ने स्वास्थ्य जांच, कृषि संबंधित सलाह, शिक्षा से जुड़े प्रश्न, और बिजली एवं पानी की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर अपनी समस्याएं रखी। 

संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया और लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD