Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ग्रामीण विकास विभाग के टैक्स कलेक्टर के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वतखोरी का केस दर्ज

आरोपी ने बिलों के निपटारे के बदले 1,20,000 रुपये रिश्वत की थी मांग

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 30 Aug 2024

Last updated on: Aug 30, 2024, 00:00 IST

प्रदेश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) खूहियां सरवर में तैनात टैक्स कलेक्टर गुलजीत सिंह के खिलाफ 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त टैक्स कलेक्टर के खिलाफ यह केस सुनील कुमार, निवासी गांव दीवान खेड़ा, तहसील अबोहर की ओर से मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस ऑनलाइन शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता कस्बा खूहियां सरवर में निर्माण सामग्री की दुकान चला रहा है और उसने विभिन्न मौकों पर छह गांवों की पंचायतों को 8,62,989 रुपये की निर्माण सामग्री प्रदान की थी। उन्होंने आगे बताया कि इन बकाया बिलों के निपटारे के लिए उक्त कर टैक्स कलेक्टर ने शिकायतकर्ता से 1,20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी और इस संबंध में टैक्स कलेक्टर  50,000 रुपये रिश्वत पहले ही ले चुका है। 

इसके उपरांत इस जांच रिपोर्ट के आधार पर यह साबित हुआ कि उक्त आरोपी कर्मचारी ने उक्त बकाया बिलों का निपटारा करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत ली थी। इस संबंध में कर टैक्स कलेक्टर गुलजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की अगली जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD