Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

भारत सरकार के 3 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रदूषण के मद्देनज़र किसानों से पराली न जलाने की अपील

सरकारी महिंद्रा कॉलेज में चित्र प्रदर्शनी देखने के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम

Gurmeet Singh, IIS, Gurmeet Singh IIS, FPO, Ministry of Information and Broadcasting, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 28 Aug 2024

Last updated on: Aug 28, 2024, 00:00 IST

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न वक्ताओं ने मंच से संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो अमृतसर के प्रमुख गुरमीत सिंह (आईआईएस) ने कहा कि इस साल जुलाई से देशभर में तीन नए आपराधिक कानून लागू हुए हैं, जिनकी मदद से विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिए लोगों को नए कानूनों के तकनीकी पहलुओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

इसके साथ ही फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का कोशिश की जा रही है। वहीं, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंजीनियर गुरकरन सिंह ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की और इसका विकल्प अपनाने को कहा। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने घर का कूड़ा-कचरा दूसरे व्यक्ति के घर के बाहर फेंकना ही स्वच्छता समझते हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है। इसके विपरीत पूरे मोहल्ले, शहर, गांव और देश को भी अपने घर की तरह साफ-सुथरा रखना जरूरी है, तभी स्वच्छता अभियान को सफलता के शिखर पर पहुंचाया जा सकता है।

भारत सरकार के इस कार्यक्रम में महिंद्रा कॉलेज के मुख्य नोडल अधिकारी प्रोफेसर सविंदर रेखी के नेतृत्व में कई वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर मंच से अपने विचार रखे। सविंदर रेखी ने कहा कि इस चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करना सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एक अच्छी पहल है, जिसे मिशन के तहत जारी रखा जाना चाहिए। 

वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर रमनीत कौर ने जहां पोषण अभियान को क्रांतिकारी योजना बताया, वहीं प्रोफेसर मुहम्मद सोहेल ने मंच से जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही प्रोफेसर परमवीर ने फिट इंडिया, प्रोफेसर राजीव शर्मा ने स्वच्छ भारत और प्रोफेसर राय बहादुर सिंह ने गीत के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये।

बहरहाल, कार्यक्रम के दौरान छात्रों की प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसमें विशेष तौर पर ग्रुप सॉन्ग और सांस्कृतिक लोक नृत्य शामिल थे। इसके साथ ही नूर नट कला केंद्र की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

 

Tags: Gurmeet Singh , IIS , Gurmeet Singh IIS , FPO , Ministry of Information and Broadcasting , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD