Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक 2024 और पैरालंपिक 2024 के लिए भारत की तैयारियों पर संवादात्मक सत्र में भाग लिया

भारत की ओलंपिक यात्रा को प्रदर्शित करने वाली "पाथवे टू पेरिस" विवरण पुस्तिका का विमोचन किया

Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Manoj Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 19 Jul 2024

Last updated on: Jul 19, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक 2024 और पैरालंपिक के लिए भारत की तैयारियों पर आज नई दिल्‍ली में आयोजित एक सार्थक चर्चा के दौरान मुख्य भाषण दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्‍ली खेल पत्रकार संघ ने किया था।इस बैठक के दौरान डॉ. मांडविया ने "पाथवे टू पेरिस" विवरण पुस्तिका का भी विमोचन किया।

इस पुस्तिका में भारत की ओलंपिक यात्रा, पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए हमारी वर्तमान तैयारियों और इस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी गई है। डॉ. मांडविया ने 2047 में भारत के विकसित राष्ट्र बनने को लेकर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि त‍ब तक भारत खेल उत्‍कृ‍ष्‍टता में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने देश के भीतर अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि सही अवसरों और प्रयासों से महत्वपूर्ण परिणाम सामने आएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत 117 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है जो पेरिस ओलंपिक 2024 में 16 खेलों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस ओलंपिक के लिए खेलों की तैयारी पर कुल 470 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। डॉ. मांडविया ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से समृद्ध है। उन्‍होंने कहा कि ऐसे में यह जरूरी है कि हम युवा प्रतिभाओं की पहचान करें और  उन्‍हें निखारने एवं खेल इकोसिस्टम में शामिल करें।

उन्‍होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में युवा प्रतिभाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करके और उन्‍हें अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर दिखाने का मंच प्रदान करके खेल में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की जा सकती है।पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. मांडविया ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार द्वारा सुविचारित निर्णय लेने के लिए चर्चा और विचार-विमर्श आवश्यक है।

उन्होंने पत्रकारों को जनमत को आकार देने में उनकी प्रभावशाली भूमिका की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जब आपको अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है तो यह याद रखना भी महत्वपूर्ण है कि भारत हमारा देश है। उन्‍होंने क‍हा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे देश का सम्मान और आदर बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ की बात ध्यान में रखें और उसी भावना से काम करें।

डॉ. मांडविया ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले हमारे खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करने के महत्व पर भी जोर दिया।केंद्रीय मंत्री ने इस आयोजन में अभिन्न भूमिका के लिए दिल्ली खेल पत्रकार संघ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत की खेल उपलब्धियों के पीछे की कड़ी मेहनत और समर्पण को प्रदर्शित करने में मीडिया की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और हॉकी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य श्री अशोक ध्यानचंद, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर एक डबल ट्रैप शूटर श्री रोंजन सोढ़ी, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण विजेता मुक्केबाज श्री अखिल कुमार, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज श्री अभिषेक वर्मा, दो बार के पैरालंपिक भाला फेंक चैंपियन श्री देवेंद्र झाझरिया, टोक्यो पैरालिंपिक रजत पदक विजेता श्री योगेश कथुनिया के साथ-साथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD