Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

डॉ. सुभाष शर्मा ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात

खरड़ में वन्दे भारत,श्री कीरतपुर साहिब में सचखंड और स्वरामती एक्सप्रेस के स्टापेज की रखी मांग

Dr. Subhash Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Ashwini Vaishnaw
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Aug 2024

Last updated on: Aug 21, 2024, 00:00 IST

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष एवं श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ चुके डॉ. सुभाष शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से जुड़े रेलवे संबंधित विषयों के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान डॉ. सुभाष शर्मा ने रेलवे मंत्री को मोहाली, रोपड़ और नवांशहर जिलों से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में बताया। 

 उन्होंने कहा मोहाली के गांव शामपुर और रायपुर कलां के बीचे के रेलवे अंडरपास पर शेड की आवश्यकता है ताकि वहां बरसात में पानी खड़ा न हो। इसके अलावा मोहाली के गांव सनेटा में लांडरा रोड पर बने ओवरब्रिज को चौड़ा किया जाए। खरड़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत (ऊना से दिल्ली) का स्टॉपेज बनाया जाए। डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि रोपड़ जिले के अंतर्गत आता दिल्ली-ऊना रेलवे लाइन नंगल से दो हिस्सों में बंट गया है। 

यहां पर अंडरपास बनना चाहिए। इसके अलावा श्री कीरतपुर साहिब में सचखंड एक्सप्रेस और स्वरामती एक्सप्रेस का स्टॉपेज बनना चाहिए। साथ ही मोरिंडा रेलवे स्टेशन का नाम माता गुजरी जी के नाम पर रखा जाए। मोहाली और रोपड़ जिलों की तरह नवांशहर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि नवांशहर को खन्ना के साथ नई रेल लाइन (40 किलोमीटर) और बलाचौर को रोपड़ से नई रेल लाइन (30 किलोमीटर) बनाकर जोड़ा जाना चाहिए। 

इन सब विषयों के बारे में बताते हुए डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि वे श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और इन समस्याओं के समाधान से हलके की जनता को काफी लाभ होगा। इसलिए उन्होंने रेल मंत्री से इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है । 

डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि रेल मंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार कर श्री आनंदपुर साहिब हलके से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया है।

 

Tags: Dr. Subhash Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Ashwini Vaishnaw

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD