Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

78वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Independence Day, 15 August, 78th Independence Day, Independence Day of India, Tringa, Har Ghar Tringa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Aug 2024

Last updated on: Aug 15, 2024, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज यहां राजभवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। 

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है जब राष्ट्र को विदेशी साम्राज्य की गुलामी से आजादी मिली। उन्होंने कहा कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और वीर सपूतों के संघर्षों ने हमें आजादी दिलाई है। राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी देशभक्तों को नमन करते हैं। 

हम उन वीर सपूतों को भी नमन करते हैं जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने प्रदेश की उन्नति और सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र और प्रदेश की उन्नति के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। 

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल में प्राकृतिक आपदाएं लगातार लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक बूटा मां के नाम’ अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर राज्यपाल ने राजभवन के कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज भी भेंट किए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला और राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।


Governor Shiv Pratap Shukla hoists National Flag in Raj Bhavan

Shimla

Governor Shiv Pratap Shukla hoisted the National Flag in the Raj Bhavan campus on the occasion of 78th Independence Day. Lady Governor Janaki Shukla was also present on the occasion. While congratulating the people of the State on Independence Day, the Governor wished them a happy and prosperous life. 

He said that this is a historic day when the nation got freedom from the slavery of foreign empires. He added that the sacrifice of innumerable freedom fighters and the struggles of brave hearts gave us freedom.

"On Independence Day, we pay tribute to all the patriots who sacrificed their life for Independence. We also pay tribute to those brave hearts who have made the supreme sacrifice after freedom to maintain the unity and integrity of the country, and to protect the borders of the country," said Sh. Shukla.

Wishing for the progress and all-round development of the State, he said that we all should take a pledge that with more dedication and commitment, we would discharge our duty for the progress of the nation and the State. He said that for the last few years, natural calamities have been continuously affecting the life of people in Himachal. 

He appealed to the people to contribute towards environmental protection, besides ensuring their active participation in the campaign launched by Prime Minister Narendra Modi, "Ek Boota Maa Ke Naam". He said that we should all make collective efforts to make the country a developed nation.

The Governor presented the national flags to the Raj Bhavan employees on the occasion. Rajesh Sharma, Secretary to the Governor, was also present on the occasion.

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Independence Day , 15 August , 78th Independence Day , Independence Day of India , Tringa , Har Ghar Tringa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD