Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

जुएल ओराम ने अगले 100 दिनों के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय की योजनाओं और प्रमुख पहलों की प्रगति की समीक्षा की

Jual Oram, Durgadas Uikey, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2024

Last updated on: Jul 17, 2024, 00:00 IST

आज नई दिल्ली में एक दिवसीय बैठक में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम और राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने मंत्रालय की योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की तथा अगले 100 दिनों के लिए मंत्रालय की प्रमुख पहलों पर रणनीति बनाई। इस बैठक की शुरुआत मंत्रालय की योजनाओं और पहलों पर एक व्यापक प्रस्तुति के साथ हुई, जिसके बाद बजट का अवलोकन किया गया।

बैठक में चर्चा की गई प्रमुख योजनाएं और पहल इस प्रकार थीं:

• जनजातीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना

• प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन)

• प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना (पीएमएएजीवाई)

• एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस)

• आजीविका योजनाएं

• संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के प्रावधान के तहत अनुदान

• जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (टीआरआई) को सहायता

• स्वैच्छिक संगठनों (एनजीओ) को सहायता

• स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई प्रमुख पहल, और

• मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों द्वारा संभाले जाने वाले अन्य सहायक मामले

श्री ओराम ने समावेशी और समतामूलक समाज को बनाने में इन पहलों के महत्व पर जोर दिया। श्री उइके ने इन भावनाओं को पुनःव्यक्त करते हुए, इन पहलों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोगात्मक प्रयासों पर प्रकाश डाला। सचिव (जनजातीय कार्य), श्री विभु नायर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर समय पर और इन पहलों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए बहुमूल्य जानकारी और विस्तृत योजनाएं प्रदान कीं।

इस बैठक का समापन जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अथक प्रयास करने की मंत्रालय की सर्वसम्मत प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

 

Tags: Jual Oram , Durgadas Uikey , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD