Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अवैध खनन, अवैध क्रशर, अवैध भूमि अतिक्रमणकारियों और ड्रग माफिया से निपटने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा : जितेंद्र सिंह

डॉ. सिंह ने कहा “सरकार जम्मू संभाग में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं से निपटने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है”

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister, Kathua, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Kathua
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कठुआ , 13 Jul 2024

Last updated on: Jul 13, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू के कठुआ में कहा, "अवैध क्रशर, अवैध खनन, अवैध भूमि अतिक्रमणकारियों और नशीली दवाओं के तस्करों से निपटने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।" डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अवैध क्रशर, अनाधिकृत खनन या भूमि अतिक्रमण से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह स्वयं को कितना भी प्रभावशाली समझता हो या उसका कितना भी सार्वजनिक प्रभाव हो।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "किसी को भी अवैध खनन में शामिल होने और कीड़ियां गंडयाल जैसे हमारे बहुमूल्य पुलों की नींव को नष्ट करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी तरह, किसी को भी दूसरों के बच्चों को नशे की लत लगाकर गलत तरीके से धन कमाने का अधिकार नहीं है क्योंकि कल उसके अपने बच्चे भी ऐसी लत का शिकार हो सकते हैं।"

डॉ. जितेन्द्र सिंह लगभग तीन घंटे तक चले जनता दरबार के बाद बोल रहे थे। जनता दरबार के दौरान मंत्री ने विभिन्न नागरिकों के प्रतिनिधिमंडलों की समस्याएं सुनीं, जिसका उद्देश्य उपायुक्त और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी शिकायतों व मांगों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना था।

मंत्री महोदय ने कहा कि अवैध खनन और नशीली दवाओं का दुरुपयोग एक दुष्चक्र है जो आतंकवाद व अन्य सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देता है। उन्होंने चेतावनी दी कि "इन अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ़ कठोर और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनकी राजनीतिक संबद्धता या तथाकथित कुछ भी प्रभाव हो।" मंत्री ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने 25 अवैध क्रशरों के खिलाफ़ कार्रवाई की है और कानून के अनुसार उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करने के लिए लगभग एक दर्जन ऐसे क्रशरों की नई सूची तैयार की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि लोगों में विश्वास और सार्वजनिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए बढ़ती आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कदमों का जल्द ही असर दिखेगा और एक सप्ताह के भीतर सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी। स्थानीय आतंकी संगठनों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने समाज से सतर्क रहने और क्षेत्र में आतंकवाद के खतरे से निपटने में सरकार के प्रयासों में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से लड़ने के लिए वीडीसी को मजबूत किया जा रहा है।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने क्षेत्र में पशु तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और इस अपराध से सख्ती से निपटने का संकल्प लिया। केंद्रीय मंत्री ने दुःख व्यक्त किया कि नशे की लत ने पंजाब से कटरा तक अपने पैर पसार लिए हैं, जिससे पवित्र शहर बदनाम हो रहा है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को इस बुराई से दूर रखें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। 

केंद्रीय मंत्री ने भूमि अतिक्रमण की समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित किया और चेतावनी दी कि अपराध में दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई विकास यात्रा ने पिछले दस वर्षों में उधमपुर-कठुआ-डोडा संसदीय क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है। उन्होंने कहा, "इस निर्वाचन क्षेत्र में हर दो किलोमीटर पर विकास संबंधी उपलब्धि देखी जा सकती हैं।" 

डॉ. सिंह ने याद दिलाया कि उत्तर भारत का पहला बायो-टेक पार्क, एक बीज प्रसंस्करण संयंत्र, प्रतिष्ठित अटल सेतु सहित एक दर्जन से अधिक पुल इस निर्वाचन क्षेत्र में बने हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का पिछला दशक पिछली सरकारों की कमियों को दूर करने के लिए समर्पित रहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अब, सरकार अपने नए कार्यकाल में पिछले दशक के लाभों को समेकित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।"

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister , Kathua , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Kathua

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD