Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने महाराजा अज्ज सरोवर का किया दौरा

सरोवर की सफाई नहीं हुई तो मंत्री गगन मान के घर के बाहर लगाएंगे धरना: डॉ. सुभाष शर्मा

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने महाराजा अज्ज सरोवर का किया दौरा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 25 Jul 2024

Last updated on: Jul 25, 2024, 00:00 IST

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा आज खरड़ के पास महाराजा अज्ज सरोवर का दौरा किया। इस मौके सरोवर की हालत देख उन्होंने कहा कि काफी दिनों से शिकायत आ रही थी कि सरोवर के अंदर गंदा पानी इकठ्टा हो रहा है। जिस कारण काफी ज्यादा बदबू भी आ रही है। उन्होंने कहा कि यह सरोवर धार्मिक महत्व रखता है। लेकिन आज इस सरोवर की हालत बहुत बुरी हो चुकी है। 

सुभाष शर्मा ने कहा कि इस सरोवर की हालत देखकर उन्हें काफी दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस देश में भगवान राम की इतनी महिमा हो और वहां भगवान राम से संबंधित इतने बड़े ऐतिहासिक मंदिर के साथ ये सरोवर बन रहा है और पंजाब सरकार ने भी इस सरोवर को बनाने के लिए पैसे दिए है। लेकिन इसके बावजूद सरोवर में सीवरेज का गंदा पानी पाइपें लगाकर डाला जा रहा हैं। 

इससे ज्यादा शर्मनाक और दुखदायी कुछ नहीं हो सकता। सुभाष शर्मा ने ये भी कहा कि ये हलका राज्य पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान का हलका है जो पूरे देश में जाकर टूरिज्म को विकसित करने की बातें करते हैं लेकिन जिस स्थान को ऐतिहासिक स्थान के रूप में विकसित करने की बात होनी चाहिए उस मंत्री के हलके के ऐतिहासिक टूरिज्म प्लेस की आज ये हालत है, जहां पाइपें लगाकर गंदा पानी डाला जा रहा है। 

इसके साथ ही सुभाष शर्मा ने ये भी कहा कि वह इसकी कड़ी निंदा करते है और इसके लिए वह प्रशासन को चेतावनी भी देते है। उन्होंने कहा कि सरोवर में गंदे पानी को डालने से रोकने और सरोवर से पानी को निकालने के लिए वह डीसी से भी मुलाकात करेंगे। क्योंकि इस स्थान की धार्मिक महत्ता है और इस स्थान के साथ हजारों लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। 

सुभाष शर्मा ने कहा कि मंत्री जी अपनी नींद से जागो, तुम तो चुटकिया बजाकर मसले हल करने वाले हो, पर आपके अपने हलके की ही ये दुर्दशा हुई पड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि प्रशासन और मंत्री अपनी कुंभकरणी नींद से जागेंगे और अगर वह नहीं जागे तो भाजपा संघर्ष का रास्ता अपनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को भी मिलकर आए है और उनसे कहा है कि इस ऐतिहासिक स्थान को केंद्र सरकार अडाप्ट करें और प्रशाद स्कीम के तहत लेकर आए और पैसा भी दें। 

उन्होंने कहा कि अगर सीवरेज का पानी नगर निगम फेंकती रही तो इसमें केंद्र सरकार क्या करेगी। जिन लोगों के हाथ में पंजाब के लोगों ने कमान दी है उनकी भी कोई जिम्मेवारी बनती है। सुभाष शर्मा ने कहा कि अगर ऐसा है तो ये लोग हाथ खड़े कर दें, अनमोल गगन मान कह दें कि ये काम मेरे बस का नहीं है आप ही कर लो। उन्होंने कहा कि ये पूरा मसला काफी पेचिदा है और वह जल्द ही डिप्टी कमीशनर को मिलेंगे। अगर फिर भी बात नहीं बनी तो वह बीबा जी के घर के बाहर धरने पर बैठेंगे।

 

Tags: Dr. Subhash Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD