Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

खरीफ सीजन के लिए बीजों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा रबी सीजन के बीजों की आपूर्ति के लिए शीघ्र योजना बनाएं - श्री शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ramnath Thakur , Ram Nath Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jul 2024

Last updated on: Jul 11, 2024, 00:00 IST

देश में कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यवार चर्चा शुरू की है, जिसके तहत आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय मंत्री ने बिहार के कृषि मंत्री श्री मंगल पांडे सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने बिहार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत आवंटित धनराशि की समीक्षा करने का आश्वासन दिया तथा इस संबंध में नए प्रस्ताव मांगे। 

श्री चौहान ने खरीफ सीजन के लिए बीजों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा रबी सीजन के बीजों की आपूर्ति के लिए शीघ्र योजना बनाने के लिए भी समीक्षा करने का आह्वान किया।केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री श्री पांडे से कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिहार के किसानों को केंद्रीय स्तर पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। 

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि देश में कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य दोनों को एक टीम के रूप में काम करना चाहिए और समन्वित तरीके से समाधान तलाशना चाहिए। बिहार के कृषि मंत्री ने राज्य में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया और केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे केवीके के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

 श्री पांडे ने राज्य में मक्का और मखाना की उत्पादन क्षमता पर प्रकाश डाला और इसे साकार करने के लिए केंद्र से सहयोग का आह्वान किया।इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य कृषि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की थी।

Bihar Agriculture Minister  Mangal Pande calls on  Shivraj Singh Chouhan

Ensure smooth supply of seeds for Kharif season and early planning for supply of Rabi seeds - Shri Shivraj Singh Chouhan

New Delhi

With the aim of rapid progress of agriculture sector in the country, Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare and Rural Development Shri Shivraj Singh Chouhan has initiated State-wise discussions, under which the Union Minister held a meeting with a high-level delegation including Bihar Agriculture Minister, Shri Mangal Pande at Krishi Bhavan in New Delhi today. 

The Union Minister assured to review the allocation of funds under Rashtriya Krishi Vikas Yojna (RKVY) and National Food Security Mission to Bihar and called for new proposals in this regard. Shri Chouhan also called for review to ensure smooth supply of seeds for Kharif season and early planning for supply of Rabi seeds.

Union Minister Shri Chouhan discussed with Bihar Agriculture Minister Shri Pande about the various schemes and programmes of the Agriculture Ministry. Union Minister Shri Chouhan said that the farmers of Bihar will not be allowed to face any problem at the central level. 

Union Minister asserted that both Centre and State should work as a team to improve agriculture sector in the country and look for solutions in a concerted way. The  Agriculture Minister of Bihar called for the need to strengthen Krishi Vigyan Kendras (KVKs) in the state and Union Minister assured that he will reviewing the functioning of KVKs.

Shri Pande highlighted the production potential for Maize and Makhana in the state and called for Centre support to realize it.Union Minister of state for Agriculture and Farmers’ Welfare Shri Ramnath Thakur along with senior officials of the Central and State Agriculture and Horticulture departments were also present. Earlier, the Union Minister had met agriculture ministers of Assam, Chattishgarh, Uttar Pradesh and Madhya Pradesh.

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ramnath Thakur , Ram Nath Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD