Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संजय टंडन ने लोगों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री की बात को धरातल पर लाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी : टंडन

Sanjay Tondon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2024

Last updated on: Jun 30, 2024, 00:00 IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को जागरूक व आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके द्वारा प्रसारित किये जाने वाले मन की बात कार्यक्रम के 111वें प्रसारण को सुनने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने आज रानी लक्ष्मी बाई जिला के मंडल नंबर नंबर 17 के बूथ नंबर 189 के अंतर्गत सेक्टर 22 सी में मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम मं भाग लिया और स्थानीय लोगों के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुना।

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गयी ज्ञानवर्धक विचारों को सुनने के उपरान्त उन्होंने उपस्थित लोगों को समझाते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व भी है कि जो बात प्रधानमंत्री ने कही उसका अनुसरण करते हुए हम उसको धरातल तक पहुंचाए। इस से एक तो लोगों को लाभ मिलेगा और आपसी जुड़ाव भी होगा | उन्होंने मोदी द्वारा देश की जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने हेतु एक अभियान को चलाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी को  कम से कम एक पेड़ “ एक पेड़ माँ के नाम “ अभियान को हर घर और हर व्यक्ति तक ले जाना होगा ताकि 150 करोड़ की आबादी वाले देश में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये और लगाने के साथ साथ उसकी देखभाल का भी जिम्मा ले तभी ये अभियान शतप्रतिशत सफल होगा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं एक पेड़ अपनी माँ के नाम से लगाया और इस अभियान का हिसा बने और अब आप लोग पहले स्वयं एक एक पौधा लगा कर इस अभियान का हिस्सा बने और फिर अन्यों के साथ लग कर पौधा लगा कर उनको भी इसका भागीदार बनायें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार माह उपरान्त प्रसारित हुए मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने देश की जनता को भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दलों की तीसरी बार उनके नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि 10 वर्षों की भांति देश के विकास में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

विकास के कार्य गतिमान रहेंगे | जो संकल्प उन्होंने देश को बनाने में लिया है वो हर हाल में पूरा करेंगे | उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार राष्ट्रहित व जनता के हित में दिन रात विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है आज हमारे देश को विश्व में सम्मान के तौर पर देखा जाता है। ये मोदी सरकार की ही देन है कि भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है।

संजय टंडन ने मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस और ओलंपिक की तैयारिओं को लेकर सांझा की गयी जानकारी के बारे में बताते हुए कहा कि पेरिस में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में भारत की तरफ से पहली बार नयी चीजें देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गत 10 वर्षों में हमारे देश के खिलाड़ियों ने अपना हुनर का लोहा विश्व को मनवाया ठीक उसी प्रकार से इस बार ओलम्पिक में पिछली बार से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की आशा हमारे मेधावी खिलाडियों से है।

इसके लिए देश में चल रही तैयारियों को लेकर भी प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में बात रखी। उन्होंने कहा कि वाकई हमारे देश के प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि और पारदर्शिता का परिणाम है कि आज केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनी। उनके द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम आज देश में ही नहीं अन्य देशों में भी सुने जाने वाला कार्यक्रम बन गया है। इस कार्यक्रम की विशेषता ये है कि प्रधानमंत्री हर बार बिना कोई राजनीती किये ऐसी  ऐसे सटीक जानकारी उपलब्ध करवाते हैं जिसके बारे में हम दूर दूर तक नहीं सोच पाते। इस से हम सभी लोगों को अद्भुत ज्ञान की प्राप्ति होती है। 

इस कार्यक्रम के माध्यम से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना किसी विलम्ब के अपने मन की बात लोगों तक पहुंचाते हैं और देश की जनता उनके स्नेह स्वरूप उस पर अम्ल भी करती है। इसी फलस्वरूप हम सभी को भी उनकी बातों का अनुसरण करना चाहिए।

 

Tags: Sanjay Tondon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD