Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

पंजाब के ग्लोबल पोस्टर बॉय दिलजीत दोसांझ बने क्लाइमेट चैंपियन, राउंडग्लास फाउंडेशन के 1 बिलियन पेड़ लगाने के मिशन के आए समर्थन में

अपने जट्ट एंड जूलियट 3 की सह-कलाकार नीरू बाजवा, निर्देशक जगदीप सिद्धू और निर्माता मनमोर्ड सिद्धू के साथ पंजाब के सेखन माजरा गांव, मोहाली का दौरा किया

Jatt & Juliet 3
Jatt & Juliet 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 25 Jun 2024

Last updated on: Jun 25, 2024, 00:00 IST

विश्व प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ राउंड ग्लास फाउंडेशन के बिलियन ट्री प्रोजेक्ट को अपना समर्थन देने के लिए रविवार (23 जून) को पंजाब में मोहाली के गांव सेखनमाजरा पहुंचे। यहां उन्होंने राउंडग्लास फाउंडेशन के वृक्षारोपण स्थल का अवलोकन किया। दिलजीत ने अपने जट्ट एंड जूलियट 3 की सह-कलाकार नीरू बाजवा, निर्देशक जगदीप सिद्धू और निर्माता . मनमोर्ड सिद्धू के साथ साइट पर पेड़ लगाए और राउंडग्लास फाउंडेशन के वॉलंटियर्स, टीम के सदस्यों और गांव के स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की।

दिलजीत दोसांझ भारत के सबसे बड़े  ग्लोबल सुपरस्टारों में से एक हैं।  दिल से दिलजीत पंजाब दा पुत्तर हैं। सेवा के पंजाबी मूल्यों के कदर करते हैं और हर जगह समुदाय के साथ जुड़े रहने में विश्वास रखते हैं।

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर राउंडग्लास फाउंडेशन की अपनी यात्रा के बारे में पोस्ट किया:

"वास्तव में द बिलियन ट्री प्रोजेक्ट से प्रभावित हूं और राउंडग्लास फाउंडेशन की अन्य पर्यावरण प्रयासों का कायल हूं। मेरा मानना है कि पेड़ लगाना सच्ची सेवा है और पंजाब में एक अरब पेड़ लगाने का आपका मिशन उल्लेखनीय है। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ, सेवा के लिए मुझे कभी भी कॉल करें । ''

कार्यक्रम में मौजूद राउंडग्लास फाउंडेशन लीडर, विशाल चौवला ने कहा, “हम दिलजीत, नीरू और जगदीप के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर हमसे मुलाकात की। हमारे काम और मिशन के लिए उनकी उपस्थिति और समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है और यह हमारी टीम के लिए बहुत बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला है। हमारी टीम एक अरब पेड़ लगाकर पंजाब को फिर से हरा-भरा करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।''

जट्ट एंड जूलियट टीम ने राउंडग्लास फाउंडेशन के द बिलियन ट्री प्रोजेक्ट को अनुदान भी दिया।बिलियन ट्री प्रोजेक्ट 2018 में शुरू हुआ था। यह एक विज्ञान-आधारित जलवायु कार्रवाई परियोजना है, जिसका उद्देश्य वनों का पुनरुत्थान, भूजल स्तर में सुधार, जैव विविधता को बढ़ाना और कार्बन पृथक्करण को बढ़ावा देना है।

इस प्रोजेक्ट के तहत राउंडग्लास फाउंडेशन देशी पौधे लगाता है। यह ऐसी प्रजातियाँ लगता है जो स्थानीय मिट्टी और मौसम की स्थिति में विकसित हो सकती हैं और पनप सकती हैं। जलवायु और पर्यावरणीय कार्रवाई के अलावा, इस कार्यक्रम ने हजारों स्थानीय महिलाओं और पुरुषों के लिए आर्थिक अवसर पैदा किए हैं।

इस कार्यक्रम के तहत अब तक 2.2 मिलियन से अधिक देशी पेड़ लगाए गए हैं, 1,200 से अधिक लघु वन बनाए गए हैं और मनरेगा योजना के तहत 10,000 से अधिक नौकरियां पैदा की गई हैं।यह पहली बार नहीं था जब जट्ट और जूलियट टीम ने राउंडग्लास फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के लिए अपना समर्थन दिया है।

पिछले हफ्ते, जगदीप सिद्धू, जो एक पर्यावरण प्रेमी भी हैं, ने लंग गांव में राउंडग्लास फाउंडेशन नर्सरी और फाउंडेशन द्वारा पटियाला के बारां गांव में स्थापित एक मिनी वन और अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का दौरा किया। जगदीप जट एंड जूलियट 3 और सुफना, क़िस्मत और मोह जैसी अन्य ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के निर्देशक हैं।

2023 में, नीरू बाजवा ने लुधियाना में राउंडग्लास फाउंडेशन स्पोर्ट्स सेंटर का दौरा किया था और राउंडग्लास फाउंडेशन के 'वन गर्ल वन फुटबॉल' कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रही 300 युवा लड़कियों के साथ बातचीत की थी। नीरू ने लड़कियों को बड़े सपने देखने और लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए प्रेरित किया था। पंजाब फिल्म और मनोरंजन उद्योग खुलकर द बिलियन ट्री प्रोजेक्ट के समर्थन में सामने आ रहा है।

100 से अधिक मशहूर हस्तियाँ जिनमें बड़े बड़े नाम शामिल हैं, अब सामने आ रही हैं। सरगुन मेहता, एमी विर्क और निमरत खेड़ा ने प्रोजेक्ट का समर्थन करने के लिए एक सोशल मीडिया अभियान में भाग लिया।  बदले में राउंडग्लास फाउंडेशन प्रत्येक कलाकार के नाम पर 500 पेड़ लगा रहा है। इन क्लाइमेट चैंपियंस की बदौलत पंजाब लगभग 50,000 पेड़ों से हरा-भरा हो जाएगा।

 

Tags: Pollywood , Diljit Dosanjh , Neeru Bajwa , Jatt & Juliet 3 Movie , Jatt & Juliet 3 Movie Review , Jatt & Juliet 3 Review , Jatt And Juliet 3 , Jatt And Juliet 3 Movie Review , Jatt And Juliet 3 Movie , Jatt And Juliet 3 Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD