Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr. Subhash Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2024

Last updated on: Jun 11, 2024, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े डॉ. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दिल्ली में स्थित उनके निवास पर मुलाकात की और मोदी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ. सुभाष शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत को अवगत करवाया कि पंजाब की बहुत बड़ी विरासत श्री आनंदपुर साहिब में ही हैं। 

खालसे की सृजना की भूमि श्री आनंदपुर साहिब, बंदा बहादुर की बहादुरी का स्मारक चप्पड़ चिड़ी, भगत सिंह का पैतृक निवास खटकड़ कलां, श्री गुरु रविदास महाराज की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब, भगवान परशुराम की जन्मस्थली रकासन, साहिबजादों की शहादत की धरती चमकौर साहिब समेत बहुत से ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा के अंतर्गत आते हैं। 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि यदि यहां पर टूरिज्म का सर्कल बढ़ाया जाए और इसकी विश्व में मार्केटिंग की जाए तो लाखों की गिनती में विदेशी और भारतीय टूरिस्ट इस लोकसभा क्षेत्र में आ सकते हैं, जिससे ना सिर्फ आर्थिक गति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बड़ी गिनती में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उनके इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सहमति प्रकट करते हुए कहा कि वह जल्द ही केंद्र सरकार से इस दिशा में प्रयास आरंभ करेंगे, ताकि इस पूरे क्षेत्र में टूरिज्म को विकसित किया जा सके। 

डॉ. सुभाष शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे काबिल आदमी को टूरिज्म और संस्कृति मंत्री बनाने से देश में संस्कृति का विकास होगा और टूरिज्म में भी भारत बहुत तेजी से प्रगति करेगा।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr. Subhash Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD