Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के साथ मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Punjab, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 May 2024

Last updated on: May 30, 2024, 00:00 IST

अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ आज रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतगणना के दिन वोटिंग मशीनों की पूरी सुरक्षा और पारदर्शी तरीके से वोटों की गिनती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

इसके अलावा उन्होंने लगाए जा रहे काउंटिंग टेबल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, मीडिया सेंटर, पार्किंग, वॉशरूम और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव-2024 के तहत पूरे प्रदेश में 1 जून को मतदान होगा व वोटों की गिनती 4 जून 2024 को होगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों की वोटों की गिनती के लिए दो स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर, मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, चबेवाल, भुलत्थ और फगवाड़ा की गिनती रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स होशियारपुर में होगी, जबकि विधान सभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर और शाम चौरासी की गिनती मल्टी स्किल डेवलपमेंट केंद्र, आई.टी.आई होशियारपुर में होगी। इस अवसर पर एस. डी.एम होशियारपुर- कम-ए. आर.ओ होशियारपुर प्रीतिंदर सिंह बैंस, तहसीलदार चुनाव सरबजीत सिंह, नायब तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार हर्षवीर गोयल, चुनाव कानूगो चुनाव दीपक कुमार और हरप्रीत कौर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Punjab , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD