Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश की सुरक्षा के लिए दमदार नेता और पूर्ण विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री बोले : पाकिस्तान से मरीज नहीं आते हैं मिलिटेंट, देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा

Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, Lok Sabha Election, Lok Sabha 2024, Anurag Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2024

Last updated on: May 29, 2024, 00:00 IST

खेल एवं युवा मामलों और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश को सुरक्षित बनाने के लिए दमदार नेता और पूर्ण विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी है, क्योंकि कांग्रेस का पाकिस्तान से प्रेम छिपा नहीं है। जो गांधी-नेहरू परिवार 70 साल में करतारपुर कोरिडोर नहीं खुलवा पाया वह आज वाघा बार्डर खोलने की पैरवी कर रहे हैं। कांग्रेस अब कह रहे हैं मरीजों के लिए वाघा बॉर्डर खोल दो। उन्हें शायद पता नहीं पाकिस्तान से मरीज नहीं बल्कि आतंकी आते हैं। मिलिटेंट के लिए किसी भी कीमत पर वाघा बार्डर नहीं खोला जाएगा। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सेक्टर-40 दशहरा ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश की संस्थाओं द्वारा आयोजित समारोह में भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने संजय टंडन को प्रधानमंत्री की नाम राशि बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के पीएम बनेंगे तो संजय टंडन  के चुनाव निशान का तीसरा नंबर है। इसलिए उनके खाते का सीधा वोट मोदी को जाएगा और वे सांसद निर्वाचित होंगे।

भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया और हिमाचल प्रदेशवासियों की ओर से दिए गए समर्थन का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल में देश पर आतंकी हमले हुए, लेकिन किसी का मुंह तोड़ जवाब नहीं दिया गया। कांग्रेस सरकार के दौरान देश के सैनिक हेमराज का गला कटा  तो 26/11 का हमला भी हुआ। 

मगर जब 2014 में देश में दमदार सरकार बनी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने पाकिस्तान की आतंकी हमलों का उनके घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दिया। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण पहले ही खत्म कर चुकी है, अब नागरिकों की संपत्ति पर नजर है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति के जरिये देश के नागरिकों का अधिकार छीनना चाहती है।

कांग्रेस की सनातन विरोधी सोच 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सनातन विरोधी है। हिंदुओं के आराध्य देव भगवान श्रीराम का 500 साल बाद अयोध्या में भव्य मंदिर बना है, लेकिन कांग्रेस उस पर ताला लगाने के साथ बुलडोजर चलाने की धमकी दे रही है। क्या राम भक्तों को यह मंजूर है कि भव्य राममंदिर का ताला लगे। इसलिए कांग्रेस की सनातन विरोधी सोच का मुंह तोड़ जवाब देना है, पहली जून को संजय टंडन और उनके समर्थन में वोट करके नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

कांग्रेस ने 62 बार  बदला संविधान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस संविधान बदलने का राग अलाप रही है, लेकिन उन्होंने अपने 50 साल के कार्यकाल में 62 बार संविधान बदला। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है कि भाजपा संविधान बदल देगी, लेकिन सबसे ज्यादा छेड़छाड़ कांग्रेस ने संविधान के साथ की।  कांग्रेस केवल संविधान बदलने के शिगूफे के जरिये जनता को भ्रमित करना चाहती है, लेकिन जनता जानता है कि देश का विश्व में सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके कार्यकाल में देश 11वीं से 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आगामी पांच साल में तीसरी अर्थव्यस्था बन जाएगा।

धारा-370 हटते ही कश्मीर से खत्म हो गया अलगाववाद

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर में तिंरगा फहराने के चलते उन पर केस दर्ज हुआ, उनकी मांग थी कि धारा 370 हटवाएंगे। 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया। इसके चलते कश्मीर से अलगाववाद खत्म हुआ तो  विकास के नए आयाम भी स्थापित हुए। दो करोड़ पर्यटक कश्मीर में आए हैं। यही नहीं 81 प्रतिशत नागरिकों की मृत्यु में भी कमी आई है।।

 

Tags: Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , Lok Sabha Election , Lok Sabha 2024 , Anurag Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD