चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय टंडन के पक्ष में दो निर्दलीय प्रत्याशी विवेक शर्मा और महंत श्री रविकांत मुनि उदासी ने उन्हें अपना समर्थन प्रदान किया | विवेक शर्मा ने ये घोषणा केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल और महंत श्री रविकांत मुनि उदासी ने संजय टंडन से मिलकर की | इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने दोनों प्रत्याशियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये उनका बड़प्पन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया और भाजपा के पक्ष में प्रचार करने का निर्णय लिया | साथ ही उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा और महंत श्री रविकांत मुनि उदासी का चंडीगढ़ की जनता पर भी गहरा प्रभाव है और उनके जितने भी समर्थक हैं उनके समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर समर्थन देने वाले उक्त दोनों लोगों विवेक शर्मा और महंत श्री रविकांत मुनि उदासी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा में लगे हुए हैं ठीक उसी प्रकार से चंडीगढ़ में भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन गत 20 वर्षों से चंडीगढ़ की जनता की सेवा करते आये हैं।
जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनीष तिवारी ने कोरोना काल के दौरान और उसके बाद अपनी लोकसभा से नदारद रहे और वहां की जनता को राम भरोसे छोड़ दिया | जो भगवान् राम को लाये हैं उन्ही लोगो ने संकटकाल में उनके सेवक बनकर अपनी जान की परवाह किये बगैर उन लोगों की मदद के लिए आगे आये।दरअसल ऐसे व्यक्ति को चंडीगढ़ की जनता की सेवा करने का मौका तो मिलना चाहिए | इसी बात को लेकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के उम्मीदवार संजय टंडन को अपना समर्थन देने का फैसला किया है।